बुलंदशहर में 100 साल पुराने मदिरों की एक दर्जन मूर्तियां की गईं खंडित

बुलंदशहर,(उत्तर प्रदेश)। बुलंदशहर में शरारती तत्वों ने चार मंदिरों की एक दर्जन से अधिक मूर्तियों को खंडित कर दिया। मामला सामने आने के बाद कई थानों की फोर्स एसपी सिटी सहित प्रशासन के अधिकारी गांव पहुंच कर मामले की जांच में लगे हैं। गुलावठी थाना क्षेत्र के बराल गांव में गुरुवार की सुबह उस वक्त अफरा तफरी मच गई, जब मंदिर में पूजा करने के लिए गांव के लोग पहुंचे थे। मंदिर पहुंचे श्रद्धालुओं के होश उड़ गए। देखा तो मंदिर में मूर्ति खंडित की गई हैं। गांव के अलग-अलग चार मंदिरों में शरारती तत्वों ने एक दर्जन से अधिक मूर्तियों को खंडित किया गया था। सूचना मिलते ही डीएम, एसएसपी सहित अन्य अधिकारी कई थानों की फोर्स के साथ गांव में पहुंच गए।
दूसरी तरफ हिंदू संगठन के लोगों ने गांव में जमकर हंगामा किया। आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग भी की, 24 घंटे से ज्यादा बीत जाने के बाद अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है। एसएसपी का दावा है कि 5 टीम गठित की गई हैं। सभी पहलुओं पर इस मामले में जांच की जा रही है। प्रशासन की टीम ने गांव वालों के सहयोग से खंडित मूर्तियों को गंगा में विसर्जन कराया। शुक्रवार की सुबह से ही नई मूर्ति मंगा कर वेद मंत्र उच्चारण के साथ गांव के मंदिरों में स्थापना कराने में ग्रामीण और पुलिस लगी रही।
गांव में कई थानों की फोर्स और पीएसी की गई तैनात
उधर गांव में कानून व्यवस्था बनाए रखने के मद्देनजर कई थानों की फोर्स और पीएसी को तैनात किया गया है। वही गांव में एसपी सिटी एडीएम डेरा डाले हुए हैं। गांव वालों को समझा-बुझाकर मामले को शांत कराने में लगे हैं।
गांव में 100 साल पुराने हैं मंदिर
उधर ग्रामीणों द्वारा जानकारी देते हुए बताया कि गांव में बहुत प्राचीन मंदिर हैं। 100 साल पुरानी जो कई मंदिर हैं। हमारी प्रशासन से यही मांग है कि जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजें। मामले में एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ त्रिपाठी, एडीएम प्रशासन प्रशांत कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जल्द से जल्द इस घटना का खुलासा किया जाएगा। 5 टीम इस घटना के खुलासे के लिए लगी हुई है। सभी पहलुओं पर इस मामले में जांच की जा रही है। गांव में शांति व्यवस्था का माहौल है, ग्रामीण हम लोगों को पूरा सहयोग कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button