गाजियाबाद में जमीन को अपनी बताकर फर्जीवाड़े में डेढ़ करोड़ ठगने वाला गिरफ्तार

In Ghaziabad, a person who cheated Rs 1.5 crore by claiming the land as his own was arrested

  • साहिबाबाद थाना पुलिस ने जमीन फर्जीवाड़े में आरोपी को पकड़ा।
  • जमीन मामले में आरोपी राजकुमार गर्ग को किया गया है गिरफ्तार।
  • अर्थला के पास 32 एकड़ खाली जमीन को बताया था अपना।

गाजियाबाद। साहिबाबाद पुलिस ने अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास करीब एक हजार करोड़ रुपये की जमीन को अपना बताकर सौदा करने वाले फरार आरोपित को गिरफ्तार किया है। आरोपित ने जमीन का सौदा कर करीब डेढ़ करोड़ रुपये भी ले लिए। आरोपित पर गैंगस्टर भी लगा हुआ है। पुलिस आरोपित के चार साथियों को पूर्व में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी हैं उनमें से तीन की जमानत हो चुकी है। डीसीपी ट्रांस हिंडन निमिष पाटिल ने बृहस्पतिवार को प्रेस वार्ता कर बताया कि अर्थला मेट्रो स्टेशन के पास साहिबाबाद निवासी राजकुमार अग्रवाल की करीब 32 एकड़ जमीन खाली पड़ी हुई है। इस जमीन को अपनी बता फर्जी डीड कराकर टोकन मनी के नाम पर सात लोगों से करीब डेढ़ रुपये की ठगी कर ली गई।
ठगी के आरोपित मुजफ्फरनगर के अबूपुरा निवासी राजकुमार गर्ग को गिरफ्तार किया गया है। राजकुमार गर्ग माधवपुरम मेरठ में परिवार के साथ किराये के मकान में रहता है। राजकुमार गर्ग पूर्व में गाजियाबाद में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम कर चुका है। उसने अर्थला में खाली पड़ी जमीन और मालिक के बारे में जानकारी हासिल की।
राजकुमार ने अपने आधार कार्ड में पहले अपना नाम राजकुमार गर्ग से राजकुमार अग्रवाल किया, फिर उसके आधार पर पैन कार्ड बनवाकर खाता खोला। आरोपित फर्जी पहचान के आधार पर ही पासपोर्ट भी बनवा लिया। राजकुमार और उसके साथियों ने रविंद्र सिंह निवासी मंडोली दिल्ली, दिलीप सिंह शाहदरा दिल्ली सहित सात लोगों से जमीन को अपनी बताकर फर्जी डीड बनाने और टोकन मनी लेने के नाम पर डेढ़ करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की।
आरोपित पर जमीन फर्जीवाड़े के सात मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस राजकुमार गर्ग और उसके साथ चार अन्य साथियों पर गैंगस्टर लगा चुकी है। पुलिस पूर्व में चार आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। उनमें से तीन को जमानत हो गई है। एक आरोपित डासना जेल में बंद है। पुलिस का कहना है कि आरोपित प्रापर्टी डीलरों के जरिए अर्थला की जमीन का सौदा कर नए ग्राहक तलाशने के लिए प्रापर्टी डीलरों का सहारा लेता। जमीन का सौदा कर अग्रिम धनराशि लेकर संपर्क बंद कर देता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button