हाथों में तिरंगा लेकर उल्टी चाल करते भारत भ्रमण पर निकला युवक

राजनांदगांव/छत्तीसगढ़। राजनांदगांव जिले के रहने वाला एक युवक अनोखे सफर में निकला है। तिरंगा लेकर वह उल्टी चाल करते हुए भारत भ्रमण पर निकला है। जिले के डोंगरगढ़ का रहने वाला मेहुल लखानी ने लोगों को भारत के गौरवशाली इतिहास की जानकारी देने के उद्देश्य से यह यात्रा शुरू की है। मेहुल जहां-जहां पहुंच रहा है वहां उसका भव्य स्वागत हो रहा है। पीठ पर एक बैग के सहारे भारत की आन-बान और शान का प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज लगाएं उल्टे पैर पीछे की ओर चलता हुआ यह युवक लोगों को भारत की संस्कृति, प्रकृति और गौरवशाली इतिहास की जानकारी दे रहा है।
मेहुल लखानी ने अपनी यात्रा मां बमलेश्वरी की पावन नगरी डोंगरगढ़ से प्रारंभ की है। मेहुल ने बताया कि वह मध्य प्रदेश में विद्या भारती का पूर्व आचार्य रह चुका है। मेहुल ने बताया कि 91 वर्ष पहले अमेरिका के एक व्यक्ति ने इसी तरह पीछे की दिशा में चलते हुए विश्व रिकॉर्ड बनाया था। अब वह इस विश्व रिकॉर्ड को तोड़कर भारत के नाम करना चाहता है इसलिए वह इस तरह की यात्रा पर निकला है।
मेहुल लखानी को मेहुल भारत यात्री के नाम से भी जाना जाता है। इससे पहले मेहुल ने भारत की संस्कृति, प्रकृति और इतिहास को लेकर जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से मध्य प्रदेश से भूटान तक की यात्रा की थी। उन्होंने साइकिल से 46 हजार किलोमीटर की यात्रा 27 महीने में तय की थी। अब वह अपनी इस पीछे की ओर चलने की अनोखी यात्रा को लेकर वह एक बार फिर भारत भ्रमण के लिए निकले हैं।
मेहुल ने बताया कि डोंगरगढ़ से अपनी यात्रा शुरू करते हुए वह राजनांदगांव, दुर्ग ,भिलाई होते हुए रायपुर पहुंचेंगे। यहां वह मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात करने की कोशिश करेंगे। इसके बाद अयोध्या और अन्य राज्यों से होते हुए अपनी इस यात्रा को वह पूरा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button