गाजियाबाद की 463 में 167 शराब और भांग की दुकानें महिलाओं के नाम

Out of 463 liquor and cannabis shops in Ghaziabad, 167 are in the name of women

गाजियाबाद। मौका था जिले में देशी शराब, कंपोजिट, मॉडल शॉप और भांग की दुकानों की ई-लाटरी से आवंटन का। नेहरू नगर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में करीब दो हजार से अधिक आवेदकों की 463 दुकानों के लाइसेंस के लिए भीड़ जमा थी। आवेदकों में महिलाओं की संख्या भी कम नहीं रही। यही वजह रही कि जब ई-लाटरी से आवंटन प्रक्रिया आरंभ हुई तो 463 में 167 दुकानों के बिक्री लाइसेंस महिलाओं के नाम हुए।
संसद में भले ही महिलाओं का प्रतिनिधित्व 33 प्रतिशत के कोटे को छू न पाया हो, लेकिन जिले में हुई भांग, देशी शराब और मॉडल शॉप व कंपोजिट शॉप की ई-लाटरी में लाइसेंस हासिल करने के इस आंकड़े के करीब पहुंच गई हैं।
ई-लाटरी के लिए विभिन्न श्रेणी के लिए 12,037 आवेदन मिले थे, जिसके लिए बृहस्पतिवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में जिले के नोडल अधिकारी एवं प्रमुख सचिव अमृत अभिजात व डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में देशी शराब की 214 दुकानों में 67, कंपोजिट शॉप (बीयर व विदेशी शराब) की 192 में 52, मॉडल शॉप की 43 में 16 और भांग की 13 दुकानों में से दो महिलाओं को लाइसेंस प्राप्त हुए हैं। भांग की डासना देहात की दुकान का आवंटन नहीं हो सका है। यह संख्या कुल आवंटित लाइसेंस के करीब 33 प्रतिशत है।
आवंटियों की सूची को वेबसाइट https://ghaziabad.nic.in/ पर अपलोड करने के साथ ही जिला आबकारी कार्यालय के नोटिस बोर्ड पर चस्पा किया गया। इस दौरान नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक, जिला आबकारी अधिकारी संजय कुमार, डीसीपी सिटी राजेश कुमार आवंटन प्रक्रिया के दौरान उपस्थित रहे।

आबकारी विभाग का कोष लबालब, 96 करोड़ 63 लाख से अधिक जमा

दुकानों की संख्या
प्राप्त आवेदनजमा धनराशि रुपये में
देशी 2145,01453 करोड़ 10 लाख रुपये
कंपोजिट 1925,90032 करोड़ 59 लाख 10 हजार रुपये
मॉडल 431,08310 करोड़ 83 लाख रुपये
भांग 144511 लाख 25 हजार रुपये
कुल 46312,03796 करोड़ 63 लाख 35 हजार रुपये

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button