मध्य प्रदेश के देवेंद्रनगर में नगर परिषद अध्यक्ष पति पर जानलेवा हमला, एयरलिफ्ट कर भोपाल ले जाने की तैयारी

पन्ना/मध्य प्रदेश। पन्ना जिला के देवेंद्रनगर नगर परिषद अध्यक्ष के पति ललित गुप्ता को बुधवार देर शाम गोली मार दी गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। ललित गुप्ता को गंभीर हालत में पहले बिड़ला अस्पताल सतना लाया गया, जहां उनकी स्थिति नाजुक बताई जा रही है। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें एयरलिफ्ट कर भोपाल रेफर करने की तैयारी शुरू कर दी है।
घायल को एयरलिफ्ट कराने के लिए एसडीएम सिटी राहुल सिलाड़िया की अगुवाई में प्रशासन ने बिड़ला अस्पताल से हवाई अड्डे तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया। चूंकि सतना एयरपोर्ट में सनसेट के बाद उड़ान संभव नहीं है, इसलिए प्रशासन ने निर्णय लिया है कि ललित गुप्ता को रीवा एयरपोर्ट से भोपाल एयरलिफ्ट किया जाएगा। इसके लिए बिड़ला अस्पताल से नेशनल हाईवे तक ग्रीन कॉरिडोर बनाया जा रहा है ताकि एम्बुलेंस निर्बाध रूप से गुजर सके। घटना की जानकारी मिलते ही भाजपा जिला उपाध्यक्ष विजय तिवारी अस्पताल पहुंचे। उन्होंने मौके से ही पूर्व प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा से वीडियो कॉल पर बातचीत कराई, जिसमें शर्मा ने घायल ललित गुप्ता से सीधे बात की और उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button