नोएडा के कासना थाने में लगी आग, एसएचओ कक्ष और 90 वाहन जले

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के थाना कासना में मंगलवार को भीषण आग लग गई। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां आग पर काबू पाने में जुट गईं। बताया जा रहा है कि आग के चलते थाने के अंदर खड़ी करीब 80 बाइक और 6 चार पहिया वाहन जलकर राख हो गए। फायर ब्रिगेड को चार गाड़ियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
मिली जानकारी के मुताबिक शाम 4:30 बजे के आसपास कासना कोतवाली के परिसर में लगे ट्रांसफॉर्मर में आग लग गई थी। जिसके बाद उसकी चपेट में आकर जब्त की गई करीब 80 बाइक और 6 चार पहिया वाहन जल गए। सूचना पर दमकल की चार गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग बुझाने में जुट गईं। बताया जा रहा है कि कासना कोतवाली में लगी आग से एसएचओ का ऑफिस भी जल गया। आग की चपेट में आने से पहले कोतवाली प्रभारी को पूरी तरह से खाली कर दिया गया था। ऑफिस में रखे सभी दस्तावेज हटाकर दूसरे कमरे में रखवाए गए।
पुलिस विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक थाना कासना की बिल्डिंग अस्थायी रूप से वन विभाग की भूमि पर इंसुलेटिड फाइबर पैनल मैटेरियल से बनी है और ट्रांसफॉर्मर थाना प्रभारी के कार्यालय से करीब 8 मीटर की दूरी पर है। जिसके कारण थाना प्रभारी कार्यालय में भी आग लग गई। थाना प्रभारी कार्यालय में रखे फर्नीचर व कुछ दस्तावेज भी जल गए हैं। मौके पर दमकल की चार गाड़ियों ने आकर आग पर काबू पाया तथा आग बुझाई। पुलिस विभाग ने बताया कि आग से कोई जनहानि नहीं हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button