इजरायल का तेहरान यूनिवर्सिटी पर हमला, आईडीएफ का दावा कैंपस में आईआरजीसी के सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

तेहरान। इजरायल ने मध्य तेहरान में स्थित इमाम हुसैन यूनिवर्सिटी पर बड़ा हमला किया है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज (आईडीएफ) का कहना है कि उसने यूनिवर्सिटी के अंदर मौजूद इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) की एक सैन्य सुविधा पर हमला किया है। आईडीएफ के मुताबिक, इस यूनिवर्सिटी को जिसे आईआरजीसी के मुख्य सैन्य बुनियादी ढांचा स्थलों में से एक बताया गया है, इस पर नागरिकों की आड़ में हथियारों के अनुसंधान और विकास के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था।




