रिश्वतखोरों पर सीबीआई का शिकंजा, रिश्वत लेने के आरोप में बुराड़ी थाना के इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर गिरफ्तार
CBI tightens its grip on bribe-takers, Burari police station's inspector and sub-inspector arrested on charges of taking bribe
![]()
राजीव कुमार गौड़/दिल्ली ब्यूरो। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने दिल्ली के बुराड़ी पुलिस थाने में तैनात एक इंस्पेक्टर और एक सब-इंस्पेक्टर को 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगने के मामले में गिरफ्तार किया है। सीबीआई के अधिकारियों के अनुसार, इंस्पेक्टर संदीप अहलावत ने कथित तौर पर एक शिकायतकर्ता से 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी।
सीबीआई ने जब सब-इंस्पेक्टर भूपेश कुमार को अहलावत की ओर से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा, तो दोनों अधिकारियों को गिरफ्तार कर लिया गया। सीबीआई ने दोनों अधिकारियों के घरों में भी तलाशी ली है। इस मामले में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच की जा रही है।
बता दें कि सीबीआई ने 14 अक्टूबर 2024 को दिल्ली पुलिस के बुराड़ी थाने में तैनात इन दोनों अधिकारियों के खिलाफ एक मामला दर्ज किया था। शिकायत के अनुसार, इंस्पेक्टर ने शुरू में शिकायतकर्ता से 1.5 करोड़ रुपये की रिश्वत मांगी थी। हालांकि बाद में दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद यह रकम घटाकर 1 करोड़ रुपये कर दी गई। आखिरकार, दोनों अधिकारी 10 लाख रुपये की रिश्वत लेने पर राजी हो गए। सीबीआई ने एक जाल बिछाया और सब-इंस्पेक्टर को शिकायतकर्ता से 10 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। इसके बाद, सीबीआई ने इंस्पेक्टर को भी गिरफ्तार कर लिया।
अधिकारियों ने बताया कि फगवाड़ा के पास चाचोकी गांव की रहने वाली एक महिला की शिकायत के बाद कुमार और सिंह की गिरफ्तारी हुई। दोनों ने एक महिला से उसके परिजनों का नाम मुकदमे से हटाने और अन्य चीजों के लिए बार-बार रिश्वत की मांग की थी जिससे तंग आकर महिला ने दोनों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर दी।




