फतेहपुर के बछरौली गांव में जबरन शव ले जाने में पुलिस की हाथापाई का वीडियो वायरल
Video of police scuffle while forcibly taking away dead body in Fatehpur's Bachhrauli village goes viral

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। धाता थाना क्षेत्र के बछरौली गांव में खुन्नस के चलते 26 अप्रैल को दो पक्षों के बीच मारपीट में घायल शंकरलाल गुप्ता (55) की मौत के बाद परिजनों ने रविवार को शव का अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया। पुलिस के गांव से जबरन शव ले जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में महिलाएं पुलिस का विरोध कर रहीं हैं। एक दारोगा से छीनाझपटी तक हो जाती है। परिपूर्ण न्यूज़ वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
गांव निवासी शंकरलाल और कमलेश गुप्ता पक्ष के बीच मारपीट हुई थी। प्रयागराज में इलाज दौरान शनिवार को शंकरलाल की मौत हो गई थी। पुलिस ने घटना के बाद नामजद आरोपियों कमलेश गुप्ता, अवधेश गुप्ता, सुमन व उमा देवी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की। इसी वजह से परिजनों ने रविवार सुबह शव का अंतिम संस्कार नहीं किया था। गांव से पुलिस के शव लेकर जाने का एक वीडियो वायरल हुआ है। वायरल वीडियो पुलिस शव रखी चारपाई को कुछ लोगों से जबरन उठवाती नजर आती है। इसका ग्रामीण विरोध करते हैं। ग्रामीण शव के पीछे शोर मचाकर भागते नजर आ रहे हैं। इस दौरान एक दारोगा से महिलाओं की झड़प होती है। कुछ सेकेंड के लिए हाथापाई होती भी वीडियो में दिखाई देती है।




