मजहबी कट्टरता के खिलाफ आवाज उठाने वाले यूट्यूबर सलीम वास्तिक पर जानलेवा हमला

गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

लोनी/गाजियाबाद। लोनी थाना क्षेत्र अली गार्डन कालोनी में मुस्लिम कुरीतियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले सलीम अहमद उर्फ सलीम वास्तिक पर दो लोगों चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।घटना के समय वह नमाज पढ़कर आए थे और अपने कार्यालय में बैठे हुए थे। इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें दिल्ली जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, यहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मामले में उनके बेटे ने पांच लोगों पर हमले का शक जाहिर करते हुए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस हमलावरों की तलाश में जुटी है। अली गार्डन निवासी सलीम अहमद ने मकान में ही अपना आफिस बनाया हुआ है। उनके बेटे उस्मान नसबंदी कालोनी में रहते हैं। उस्मान ने मामले में पांच लोगों के खिलाफ हमले का शक जाहिर करते हुए उन्हें नामजद करते हुए सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
सलीम अहमद यूट्यूब पर सलीम वास्तविक 0007 के नाम से चैनल चलाते है और इस चैनल के माध्यम से वह मुस्लिम कुरीतियों व कट्टरता पर वार करते हैं। जिसके चलते समाज के लोग उनसे रंजिश रखते हैं। बताया जा रहा है कि सलीम शुक्रवार सुबह नमाज पढ़कर अपने कार्यालय पर बैठे थे। इसी दौरान घर के बाहर हेलमेट पहन कर घूम रहे दो हमलावरों धारदार हथियार से सलीम पर जानलेवा हमला कर दिया। हमलावरों ने उनके गले, पेट और कान के नीचे चाकू से वार किया।
इस घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। घटना की सूचना पड़ोसियों ने पुलिस और स्वजन को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को पास के 50 शैय्या संयुक्त अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने दिल्ली जीटीबी अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उनका उपचार जारी है। एसीपी लोनी सिद्धार्थ गौतम ने बताया कि पीड़ित के बेटे की शिकायत पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है। जिन लोगों पर पीड़ित बेटे ने शक जाहिर किया है, उनकी भूमिका की भी जांच की जा रही है। हमलावरों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button