उत्तर प्रदेश में भीम आर्मी प्रमुख चन्द्रशेखर आज़ाद पर चलाई गई गोली, अस्पताल में भर्ती

सहारनपुर,(उत्तर प्रदेश)। भीम आर्मी के संस्थापक चंद्रशेखर आजाद पर आज उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गोली चलाई जाने की खबर आई है। बताया जा रहा है कि सहारनपुर के देवबंद में भीम आर्मी प्रमुख चंद्रशेखर आजाद पर यह गोली चलाई गई है। इस फायरिंग में चंद्रशेखर आजाद बाल बाल बच गए हैं। हालांकि, चंद्रशेखर आजाद को छूते हुए यह गोली निकली है। फिलहाल चंद्रशेखर आजाद को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। चंद्रशेखर आजाद की स्थिति खतरे से बाहर है।
चंद्रशेखर आज़ाद ने कहा कि मुझे याद नहीं है लेकिन मेरे लोगों ने उनकी पहचान की है। उनकी गाड़ी आगे सहारनपुर की तरफ भागी। हमने यू टर्न ले लिया। हमारी गाड़ी अकेली ही थी, कुल 5 लोग थे। हमारे साथी डॉक्टर को भी शायद गोली लगी है।
बताया जा रहा है कि चंद्रशेखर आजाद की गाड़ी पर यह हमला हुआ है। फिलहाल उन्हें बेहतर इलाज के लिए दूसरे अस्पताल में भेजा जा रहा है। एसएसपी डॉ. विपिन ताड़ा ने कहा कि आधे घंटे पहले, चंद्र शेखर आज़ाद के काफिले पर कुछ कार सवार हथियारबंद लोगों ने गोलीबारी की थी। एक गोली उनके पास से निकल गई। वह ठीक हैं और उन्हें इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button