बागपत के ब्रह्मकुमारी आश्रम में फंदे से लटकी मिली युवती की लाश, 3 ब्रह्मकुमारी दीदी पर टॉर्चर कर हत्या का आरोप

बागपत/उत्तर प्रदेश। यूपी के बागपत स्थित ब्रह्मकुमारी आश्रम में एक युवती का शव फंदे से लटका हुआ देखकर हड़कंप मच गया। युवती के घरवालों ने हत्‍या का आरोप लगाते हुए कहा है कि उस पर आश्रम वाले घर से पैसा लाने का दबाव बनाते थे। पुलिस ने शव को अपने कब्‍जे में लेकर पोस्‍टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पिछले साल नवंबर में आगरा के ब्रह्मकुमारी आश्रम में भी दो सगी बहनों ने फांसी के फंदे से लटककर खुदकुशी कर ली थी।
यह घटना गुरुवार की है। 25 साल की शिल्पा का शव प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्‍वरीय विश्वविद्यालय के बंद कमरे में मिला है। महिला के परिजनों ने बेटी की हत्‍या का आरोप लगाते हुए आरोपियों पर जल्‍द से जल्‍द कार्रवाई की मांग की है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। परिजनों ने हत्‍या का आरोप लगाते हुए हंगामा भी किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शिल्‍पा के शव को रस्‍सी काटकर नीचे उतारा। शिल्‍पा के भाई उज्‍ज्‍वल ने आश्रम के लोगों पर बहन को आर्थिक और मानसिक रूप से परेशान करने का आरोप लगाया।
2015 में पिता की मौत हो गई थी
उज्‍ज्‍वल ने बताया कि उसके पिता जगत सिंह की 2015 में मौत हो गई थी। उसकी शिल्‍पा से गत पांच मार्च को बात हुई थी तो बताया कि उसके साथ मारपीट की जा रही है। उज्‍ज्‍वल की आठ बहनें हैं। उसका एक बड़ा भाई आस्‍ट्रेलिया में एमबीए की पढ़ाई कर रहा है। आगरा के बाद अब बागपत के आश्रम में युवती की मौत होने के बाद ब्रह्मकुमारी आश्रम फिर चर्चा में आ गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button