रिमोट वाले केबिन से निकला 1 करोड़ 90 लाख का गांजा, तस्करों की तरकीब देखकर पुलिस के भी उड़ गए होश

Ganja worth 1 crore 90 lakhs recovered from a remote controlled cabin, even the police were stunned to see the trick of the smugglers

आगर मालवा/मध्यप्रदेश। आगर मालवा में पुलिस ने एक खाली ट्रक से 1 करोड़ 90 लाख रुपए का गांजा पकड़ा है। खाली ट्रक में इतनी बड़ी मात्रा में गांजा कैसे हो सकता है सोचने वाली बात है। दरअसल ट्रक में हिडन केबिन बना हुआ था। उसी केबिन में 1 करोड़ 90 लाख रुपए की कीमत का गांजा पुलिस ने पकड़ा है। ट्रक के नीचे बना यह केबिन रिमोट से ऑपरेट किया जा रहा था। केबिन को तस्करों ने ट्रक में कुछ इस तरह से बनाया था कि बाहर से देखने पर किसी को कोई शक ना हो। हिडन केबिन से पुलिस ने करीब 1 करोड़ 94 लाख रुपए कीमत का 2 क्विंटल 90 किलो गांजा जब्त किया है।
इस मामले का खुलासा करते हुए एडिशनल एसपी निशा रेड्डी ने बताया कि कोतवाली थाना प्रभारी अनिल मालवीय की टीम को मुखबीर से सुचना मिली थी। मुखबीर ने बताया था कि आंध्र प्रदेश से तस्करी कर अंतरराज्यीय तस्कर बड़ी मात्रा में मादक पदार्थ गांजा ट्रक से परिवहन कर ले जा रहे हैं। सूचना पर बडौद रोड़ चौराहे पर मुखबीर से मिली सुचना वाले नंबर के ट्रक को रोक कर चेक किया गया तो वह खाली निकला। ट्रक के खाली मिलने से पुलिस टीम अचरज में पड़ गई। दोबारा मुखबिर से जानकारी ली गई तो उसने उसी ट्रक में मादक पदार्थ छुपे होने का दावा किया।
पुलिस ने दोबारा बारीकी से जांच की और ट्रक के ड्राइवर से सख्ती से पूछताछ की तो ट्रक के नीचे बने छुपे हुए हिस्से की जानकारी मिली। पुलिस ने बताया कि यह हिस्सा बकायदा रिमोट के बटन दबाते ही ऊपर उठ जाता है और नीचे हो जाता है। इसे इस तरह से बनाया गया है कि आसानी से इसे पकड़ा न जा सके। मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि मादक पदार्थ आंध्र प्रदेश से राजस्थान ले जाया जा रहा था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button