चंडीगढ़ में बड़ा हादसा, सेक्टर-17 में ताश के पत्तों की तरह गिरा 64 साल पुराना महफिल होटल
Big accident in Chandigarh, 64 year old Mehfil Hotel collapsed like a pack of cards in Sector-17

चंडीगढ़/एजेंसी। पंजाब और हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ के सेक्टर 17 में डिप्टी कमिश्नर कार्यालय के पास स्थित एक होटल सोमवार तड़के ढह गया। कुछ दिन पहले ही इसे असुरक्षित घोषित कर खाली करा लिया गया था। इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। होटल महफ़िल पिछले कुछ सालों से बंद था। इसके तीन पिलर्स में एक हफ्ते पहले कुछ मरम्मत कार्य के बाद दरारें आ गई थीं। चंडीगढ़ प्रशासन ने तब इमारत को खाली करा लिया था। एहतियात के तौर पर, पुलिस ने होटल के सामने का रास्ता भी बंद कर दिया था। यह होटल 1960 के दशक में बना था। शुरुआत में यह पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन का था, जिन्होंने इसे लगभग दो दशक बाद बेच दिया था।
जानकारी के अनुसार, बिल्डिंग और आसपास की दुकानें पहले से ही खाली करवा दी गई थी। इसी वजह से किसी भी तरह का जान माल का कोई नुकसान इस घटना में नहीं हुआ है। इस हादसे के बाद आसपास की बिल्डिंग को भी खाली करवाया जा रहा है। जो बिल्डिंग गिरी है उसके साथ वाली बिल्डिंग भी बिल्कुल अनसेफ है, क्योंकि उसके भी पिलर में काफी क्रैक आ चुका है। हालांकि जो बिल्डिंग गिरी है उसके साथ वाली बिल्डिंग को भी पूरी तरह से खाली कर दिया गया है। उसको भी अनसेफ प्रशासन की तरफ से कहा गया है।
मोहाली में भी हुआ था इस तरह का हादसायह होटल 1960 के दशक में बना था। शुरू में यह पूर्व केंद्रीय मंत्री हरमोहन धवन के पास था। उन्होंने लगभग 20 साल बाद इसे बेच दिया था। पिछले महीने मोहाली के सोहाना में एक बहुमंजिला इमारत गिर गई थी। इसमें दो लोगों की मौत हो गई थी। यह घटना चंडीगढ़ प्रशासन के लिए एक चेतावनी है। पुरानी इमारतों की सुरक्षा की जांच करनी चाहिए। ताकि ऐसी दुर्घटनाओं को रोका जा सके।




