मेरठ में होलिका दहन को लेकर बवाल, छतों पर मिले ईंट-पत्थर और बोतल

मेरठ,(उत्तर प्रदेश)। मेरठ में रविवार देर रात होली के चंदे और होलिका दहन को लेकर बवाल हो गया। गंभीरता को समझते हुए लखनऊ में बैठे आला अधिकारियों ने तुरंत संज्ञान लेते हुए कार्रवाई का आदेश दिया। घटना के बाद जिलेभर में हाईअलर्ट कर दिया गया। देर रात पुलिस के वरिष्ट अधिकारियों ने पांच टीम बनाकर आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगाया है। देर रात दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, बाकी के लिए दबिश लगातार जारी है। मेरठ में देर रात हुए संप्रदाय बवाल के बाद हाईअलर्ट कर दिया गया है। मिश्रित आबादी वाले स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस फोर्स लगाई गई है। साथ ही पुलिस की कड़ी सुरक्षा में होलिका का पूजन-दहन का कार्यक्रम होगा। वहीं, महिलाओं ने पलायन की चेतावनी भी दे डाली।

संप्रदाय बवाल के बाद मौके पर पहुंचे भाजपा नेता कमल दत्त शर्मा सहित अन्य हिंदू संगठनों की पुलिस से नोकझोंक हुई। उन्होंने कहा कि क्या साल में एक बार आने वाला त्योहार भी नहीं मना सकते हैं। भाजपा नेता ने कहा कि मिश्रित आबादी में होलिका पूजन और उसके दहन तक कड़ी सुरक्षा दी जाए। वारदात के बाद पुलिस ने भारी फोर्स के साथ कई मकानों में दबिश दी। इस दौरान कई घरों की छत पर ईंट-पत्थर , खाली बोतल आदि का जमावड़ा मिला। पुलिस ने इस दौरान कई लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ में जुट गई है। पुलिस क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज भी इक्कठा कर रही है।

पुलिस को स्थानीय जनता ने 33 लोगों के खिलाफ तहरीर दी, जिनमें, शहजाद मेवाती, सालिम, शादाब, शहजाद, फराज, तौसीफ, लल्ला पुत्र शहजाद मेवाती, मोईन मेवाती, आदिल, आबिद, कामिल, मोनू, अनस, सलमान, तौहीद, अमीर हसन, शहजाद, फरमान, फराज, बिलाल, हसीन, वकील, सलीत, शकील, गब्बर, समीर, आमिर, हैदर अली, इब्राहिम, इस्माइल, यूसुफ, वसीम और शमीम कैंची वाले बाकी अन्य के नाम शामिल हैं।हरी नगर क्षेत्र थाना ब्रह्मपुरी के पीछे ही है। जिस समय चंदे और होलिका दहन को लेकर दोनों सम्प्रदाय में बवाल के बाद पथराव शुरू हुआ, तभी स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी, लेकिन पुलिस आधा घंटा लग गया। इस बात को लेकर भी लोगों में नाराजगी देखी गई है।

मेरठ में संप्रदाय बवाल के बाद दोनों तरफ से लगातार भीड़ बढ़ने के कारण हरिनगर की कुछ महिलाएं इक्कठा होकर थाना ब्रह्मपुरी पहुंच गईं। इन महिलाओं ने कहा कि बवाल करने वालों ने मुंह पर कपड़े बांध कर शोर मचात हुए पथराव कर रहे थे, अगर ऐसा ही हाल रहा तो हम पलायन करने के लिए मजबूर हो जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button