ड्राइवर संग शादी करने वाली बीजेपी विधायक की बेटी साक्षी मिश्रा फिर चर्चा में, अब ससुरालवालों पर लगाया आरोप

बरेली/उत्तर प्रदेश। करीब चाढ़े 4 साल पहले बरेली जिले से भाजपा के पूर्व विधायक रहे राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी का लव मैरिज का मामला सुर्खियों में आ गया था। उसने घर के ड्राइवर से अंतरजातीय विवाह रचा लिया। अब वही साक्षी एक बार सुर्खियों में हैं। उन्होंने ससुराल वालों पर प्रताड़ना लगाया है।एसएसपी ऑफिस में जाकर शिकायत भी सौंपी है।
बरेली के बिथरी चैनपुर के पूर्व भाजपा विधायक राजेश मिश्रा उर्फ पप्पू भरतौल की बेटी साक्षी अपने ससुराल वालों पर दहेज मांगने और उत्पीड़न करने का आरोप लगाया है। साक्षी अपने पति अजितेश के साथ शिकायत करने एसएसपी ऑफिस पहुंचीं। उन्होंने शिकायती प्रार्थना पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की। एसएसपी ने पुलिस को जांच के निर्देश दिए हैं।
ससुराल वालों पर दहेज का आरोप
साक्षी ने बताया कि उसके ससुर, सौतेली सास, ननद, जेठानी, दादी सास दहेज में कार और 10 लाख रुपये की मांग करते हैं। साक्षी ने आरोप में बताया है कि ससुराल वाले कहते हैं कि हमने सोचा था कि विधायक की बेटी है तो आगे चलकर मोटा दहेज मिलेगा। जब दहेज नहीं मिला तो ससुराल वाले उसे घर से निकालने की कोशिश करने लगे।
यूट्यूब पर व्लॉग चलाने वाली साक्षी अपने पति के साथ शिकायत करने पहुंची थीं। एसएसपी ने इज्जतनगर पुलिस को कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पूर्व विधायक की बेटी साक्षी ने जुलाई 2019 में अजितेश के साथ प्रेम विवाह किया था। उस वक्त उन्होंने अपनी जान को खतरा बताते हुए हाई कोर्ट जाकर सुरक्षा की मांग की थी। अजितेश की सुरक्षा बाद में वापस ले ली गई, जबकि साक्षी की सुरक्षा में एक गनर तैनात है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button