कौशांबी में व्यवस्था से पीड़ित अधेड़ ने डीजल डालकर खुद को कियाआग के हवाले, गंभीर रूप से झुलसा

सचिन पाण्डेय,कौशांबी/उत्तर प्रदेश। जिले के संदीपन घाट थाना क्षेत्र के पट्टी परवेजा बाद बड़े गांव में गुरुवार शाम एक अधेड़ ने व्यवस्था से पीड़ित होकर आत्मदाह का प्रयास किया। जानकारी के अनुसार मस्ताना (55 वर्ष) पुत्र नन्हे ने ऑटो वाहन से डीजल निकालकर अपने शरीर पर डाल लिया और आग लगा दी। देखते ही देखते उसका शरीर जलने लगा और गांव के सैकड़ों लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। ग्रामीणों ने आग बुझाकर उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन वह गंभीर रूप से झुलस गया।
घटना की सूचना मूरतगंज चौकी पुलिस और एंबुलेंस को दी गई। झुलसे अधेड़ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। मस्ताना के शरीर पर बड़े-बड़े फफोले पड़ गए हैं और चमड़ी झुलसकर उतर गई है।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं हैं। कुछ लोगों का कहना है कि वह गांजे का अधिक सेवन करता था और नशे की हालत में उसने यह कदम उठाया। अधेड़ के दो बेटियां और छह बेटे हैं, जो रो-रोकर बेहाल हैं। इस घटना ने पूरे गांव में सनसनी फैला दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button