प्यार में अंधी होकर हैवान बनी मां, प्रेमी संग मिल 5 साल की बेटी को पीट-पीटकर मार डाला

सोनीपत/हरियाणा। हरियाणा में मां की ममता को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है। मां की ये करतूत सुन आपकी रूह कांप जाएंगी। मामला सोनीपत का है जहां प्यार में अंधी एक मां ने अपने आशिक के साथ मिलकर अपनी 5 साल की बेटी को बेरहमी में से पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। बेटी की हत्या करने के बाद वो अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। पुलिस ने आरोपी मां और उसके आशिक के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, सोनीपत की इंडियन कॉलोनी निवासी फिरोज की रवीना नाम की महिला से शादी हुई थी। दोनों की एक बेटी थी, जिसका नाम तन्नवी और उम्र 5 साल थी। करीब डेढ़ साल पहले रवीना और फिरोज का तलाक हो गया था।रवीना अब अपने आशिक के साथ रह रही थी। 8 महीने पहले वो अपनी बेटी को भी अपने साथ ले गई थी, लेकिन फिरोज को यह बिल्कुल नहीं पता था कि उसकी बेटी के साथ ऐसा होगा।
फिरोज ने बताया कि उसके पास फोन आया था कि उसकी बेटी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद वह जब मौके पर पहुंचा तो उसकी बेटी की बेरहमी से पिटाई की गई थी। तन्नवी के पिता का आरोप है कि उसकी पत्नी रवीना और उसके आशिक पंकज ने मिलकर उसकी बेटी की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या की है। वहीं परिवार ने दोनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और फांसी की मांग की है।
मामले में जानकारी देते हुए सदर थाना प्रभारी सेठी मलिक ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि एक 5 साल की लड़की की हत्या कर दी गई है। सोनीपत के मोहन नगर से लड़की का शव बरामद हुआ है। मृतक लड़की का नाम तन्नवी है। तन्नवी की हत्या उसकी मां रवीना और उसके दोस्त पंकज ने बेरहमी से पीट-पीटकर की है। मामले में शिकायत के बाद हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है। वारदात के बाद दोनों आरोपी फरार हैं। दोनों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button