हिमाचल प्रदेश की सबसे बुजुर्ग वोटर गंगा देवी का निधन,जेपी नड्डा ने दी मुखाग्नि

शिमला/एजेंसी। हिमाचल प्रदेश से दुखद खबर सामने आई। प्रदेश की सबसे बुजुर्ग मतदाता गंगा देवी का कुल्लू में उनके घर में निधन हो गया। वह 104 साल की थीं। गंगा देवी भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जेपी नड्डा की रिश्तेदार थीं। जे. पी. नड्डा और उनके छोटे बेटे हरीश नड्डा ने गंगा देवी के पार्थिव शरीर को मुखाग्नि दी। गंगा देवी को 2022 के हिमाचल प्रदेश विधानसभा चुनाव में इलेक्‍शन कमीशन ने प्रदेश की सबसे बुजुर्ग मतदाता के रूप में सम्मानित किया था।
परिवार के सदस्यों ने बताया कि गंगा देवी ने सोमवार सुबह सात बजे अंतिम सांस ली। उनके न‍िधन की सूचना पर जेपी नड्डा आखिरी दर्शन करने कुल्लू पहुंच गए हैं। भारतीय जनता पार्टी के मीडिया प्रभारी करन नंदा ने बताया कि गंगा देवी का पार्थिव शरीर बिलासपुर जिले के ओहर में शीतला मंदिर में रखा गया है ताकि लोग श्रद्धांजिल दे पाएं ।
जेपी नड्डा ने मुखाग्नि दी
गंगा देवी के छोटे भाई और जे पी नड्डा के पिता एन. एल. नड्डा ने अपनी बड़ी बहन को पु‍ष्पांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार सतलुज नदी के तट पर ओहर श्मशान घाट पर किया गया। जे. पी. नड्डा और उनके छोटे बेटे हरीश नड्डा ने उन्हें मुखाग्नि दी।
विधानसभा में विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर, प्रदेश भाजपा प्रमुख राजीव बिंदल, पूर्व मुख्यमंत्रियों– शांता कुमार एवं प्रेम कुमार धूमल, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह, प्रदेश भाजपा मामलों के प्रभारी अविनाश खन्ना एवं सह प्रभारी संजय टंडन समेत कई बीजेपी नेताओं और विधायकों ने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button