किराना दुकान में बेच रहा था पेट्रोल-डीजल, आग लगने से दुकानदार की मौत

जमशेदपुर,(झारखण्ड) पूर्वी सिंहभूम जिले के घाटशिला अनुमंडल अंतर्गत चाकुलिया प्रखंड के जमुना चौक में एक दुकान में आग लगने से दुकानदार जिंदा जल गया है। मृतक की पहचान सुशील कुमार के रुप में की गई है। वही घटना की सूचना के बाद स्थानीय पुलिस घटना स्थल पहुंची और शव को कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीण इसे साजिश मान रहे हैं। आग कैसे लगी अभी तक पता नहीं चल पाया हैं।
स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार चाकुलिया प्रखंड के जमुना गांव में जमुना चौक पर सुशील महतो नाम का व्यक्ति दुकान चलाता था। किराना दुकान में सुशील पेट्रोल-डीजल भी रख कर बेचा करता था। बुधवार रात वह दुकान के भीतर सोया था, इस क्रम में दुकान के अंदर आग लग गई।जिसमें सारा सामान जल कर राख हो गया है, इसके साथ ही दुकान के भीतर सो रहा दुकानदार सुशील महतो भी इसकी चपेट में आ गए और जलने के कारण उसकी मौत हो गई। वही स्थानीय ग्रामीण इस घटना को संदेह की नजर से देख रहे हैं।

घटना की जानकारी मिलती ही पुलिस पहुंची और जांच में जुट गई। वही सुशील के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। सूचना पाकर विधायक समीर महंती जमुना गांव पहुंचे और पुलिस पदाधिकारी से जांच कर दोषियों पर कानूनी कार्रवाई करने के बाद कहीं। विधायक ने परिजनों को न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। हालांकि जांच पर अब तक पुलिस को कुछ हाथ नहीं लगी है।आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस हर बिन्दु को ध्यान में रख कर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button