सीएचसी खखरेरु में नगर पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख ने फीता काट कर एक्स-रे मशीन का किया उद्घाटन

छात्र-छात्राओं को वितरित किए गए चश्मे

सत्येंद्र शुक्ला,(फतेहपुर/उत्तर प्रदेश)। फतेहपुर जिले के नगर पंचायत खखरेरू में चल रहे सीएचसी केंद्र में सीएससी अधीक्षक डॉ राजू राव के अथक प्रयास के बाद शासन द्वारा लगाई गई एक्स-रे मशीन का ब्लाक प्रमुख हसवा विकास पासवान व नगर अध्यक्ष ज्ञान चंद केसरवानी ने फीता काट कर उद्घाटन किया। साथ ही कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय खखरेरू के बच्चों असनैन, साक्षी, सुमित सुकेश, राशिद व उच्च प्राथमिक विद्यालय हरदासपुर के छात्र हिमांशु, जयेश, शिवम, सौरभ,अजीत, छात्र-छात्राओं को जिनको पढ़ने में दिक्कत होती थी, इन बच्चों को चश्मा वितरण किया गया। सीएचसी खखरेरु में नगर पंचायत अध्यक्ष व ब्लाक प्रमुख ने फीता काट कर एक्स-रे मशीन का किया उद्घाटन इसी क्रम में बूढे बुजुर्गों महिलाओं में मछलियां देवी, राजरानी, सुधा देवी, सूरजदीन, धनराज, राजरानी, गीता देवी को चश्मा वितरित किया गया। चश्मा पाकार बुजुर्गों के चेहरे खिल उठे। सीएचसी अधीक्षक डॉक्टर राजू राव ने आए हुए लोगों को जानकारी दी कि एक्सरे मशीन के चालू होने से सीएचसी आने वाले मरीजों को काफी सहूलियत मिलेगी जांच के लिए मरीजो को इधर-उधर भटकना पड़ता था। इस अवसर पर विधायिका पुत्र विकास पासवान ने कहा कि यहां पर एक्सरे मशीन संचालित होने से आम लोगों को बड़ी सहूलियत मिलेगी अब लोगों को प्राइवेट जांच केंद्रों पर नहीं जाना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह मशीन जनता के लिए समर्पित है सीएचसी में अगर किसी और प्रकार की टेक्निकल मशीनों की जरूरत पड़ेगी। शासन से प्रस्ताव पास करा कर उपलब्ध कराई जाएगी, पासवान ने बताया कि सीएचसी में मशीन न होने के कारण प्राइवेट केंद्रों पर लूट मची थी अब यह लूट नहीं हो पाएगी। इस मौके पर हस्वा ब्लॉक प्रमुख विकास पासवान,नगर पंचायत अध्यक्ष ज्ञान चंद केसरवानी मंडल अध्यक्ष गया पाल गुड्डू केसरवानी, संदीप अग्रहरि, संदीप मोदनवाल, मनोज व समस्त सीएचसी स्टॉफ सहित क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button