भारतीय युवा शक्ति संगठन की साप्ताहिक बैठक ग्राम बहेलियां में हुई संपन्न

 

बहराइच,(उत्तर प्रदेश)। भारतीय युवा शक्ति संगठन भारत की साप्ताहिक बैठक ग्राम सभा बहेलियां ब्लाक फखरपुर जिला बहराइच में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह के नेतृत्व में संपन्न हुई। जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह जी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि कि भारत देश को अपराध और भ्रष्टाचार मुक्त बनाना ही संगठन का उद्देश है। भारत के सभी नागरिक अपने कर्तव्यों का पालन करें, अपने को गुलामी की मानसिकता से बाहर लाकर देश के विकास में अपना योगदान दें।राहुल सिंह जी ने कहा कि संगठन उन सभी ज्ञात-अज्ञात स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को शत-शत नमन करता है जिन्होंने अपना सर्वस्व न्योछावर करते हुए स्वयं को राष्ट्र के लिए बलिदान कर दिया। आजादी के बाद भी जिन वीर सैनिकों ने देश की बाह्य और आंतरिक सुरक्षा को सुदृढ़ करते हुए भारत की अखंडता को सुरक्षित रखा, बलिदान देकर पूरे भारत की सुरक्षा सुनिश्चित की, उन सभी वीर सैनिकों का स्मरण करते हुए भारतीय युवा शक्ति संगठन उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करता है।

बैठक में संगठन के विस्तार हेतु चर्चा की गयी। जिला बहराइच कार्य कारिणी के कार्यकरताओं ने अपने- अपने विचार रखे ,जिसमें संगठन के विकास के लिए आम सहमति बनी।  संगठन गांव ,गरीब ,किसान ,मजदूर ,महिला वर्ग की मदद के लिए समाज को एक -जुट करेगा, यह प्रस्ताव संगठन के द्वारा पारित किया गया एवं  पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र भी प्रदान किया गया।इस अवसर पर संस्थापक सदस्य दक्षिण आनंद महाराज जी, कार्यक्रम प्रभारी मनीष पाठक जी, दोनों वरिष्ठ उपाध्यक्ष संतोष गुप्ता जी और अमरीश अवस्थी जी, जिला सचिव मुनेश पांडे जी, अभिमन्यु पाठक जी, विशाल सिंह जी, सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।भारतीय युवा शक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि संगठन से जुड़ने के लिए 9451416006 नंबर पर संपर्क कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button