गाजियाबाद में 50 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के काटे गए चालान
55 पुलिसकर्मियों पर बिना हेलमेट चलाने पर कार्रवाई, यातायात नियम तोड़ने पर 1468 चालान काटे गए

गाजियाबाद। सड़क सुरक्षा को लेकर शरू किए गए 10 दिवसीय अभियान के दूसरे दिन ट्रैफिक पुलिस ने बिनपा हेलमेट दोपहिया चलाने वाले 55 पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की।
दिनभर में यातायात नियम तोड़ने वाले 1468 वाहन चालकों के चालान किए गए। एडीसीपी ट्रैफिक सच्चिदानंद के मुताबिक मंगलवार को पुलिस लाइन गेट, हापुड़ चुंगी, मोहननगर चौराहा, लाल कुआं, पुराना बस अड्डा, राज चौपला मोदीनगर और लोनी तिराहे पर चेकिंग अभियान चलाया गया।
बगैर हेलमेट दो पहिया वाहन चलान वाले 55 पुलिसकर्मियों के चालान काटे। उन्होंने दोपहिया वाहन चलाने पर चालक और पीछे बैठी सवारी को हेलमेट लगाकर सफर करने की अपील की है। बुधवार को भी विभिन्न स्थानों पर अभियान जारी रहेगा।




