घर में घुसकर पीटने में दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Case filed against five police personnel including inspector for entering the house and beating

औरैया/उत्तर प्रदेश। औरैया जिले में फफूंद थाना क्षेत्र के एक गांव में घर में घुसकर मारपीट करने की पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश पर फफूंद थाना में दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। फफूंद थाना क्षेत्र के गांव डिल्हा निवासी राजकुमार ने पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह दिल्ली में रहकर प्राइवेट कंपनी में काम करता है। घर पर महिलाएं व भाई औसान सिंह जो कि दिव्यांग हैं और भतीजे रहते हैं।
पीड़ित के प्रार्थना पत्र पर दर्ज की गई रिपोर्ट में बताया गया कि 31 अगस्त की रात करीब 1:30 बजे थाना अयाना के दरोगा संजीव कुमार, पीआरडी निर्भय व तीन अन्य पुलिस कर्मियों ने घर में घुसकर महिलाओं से अभद्रता की। साथ ही एक युवती को ले जाने में पूरे परिवार की साजिश की बात कहते हुए भाई औसान सिंह व भतीजे रोहित व पुत्र राहुल को पीटा। झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी।
इस पूरी घटना को लेकर पीड़ित ने साक्ष्य के तौर पर संलिप्त पुलिस कर्मियों की वीडियो व ऑडियो रिकार्डिंग भी मुहैया कराई है। पुलिस अधीक्षक चारू निगम के आदेश पर दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मियों के खिलाफ फफूंद थाना में मुकदमा लिखा गया है। सीओ अशोक कुमार ने बताया कि पुलिस टीम पुराने एक मामले में दबिश देने गई थी। जहां गाली गलौज हुई थी। उसी मामले में दरोगा समेत पांच पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button