‘गलती हो गई, दोबारा नोएडा नहीं आऊंगा’, पैर में लगी गोली तो गिड़गिड़ाया बदमाश

नोएडा। नोएडा कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस के साथ सोमवार रात हुई मुठभेड़ में एक वाहन चोर के पैर में गोली लग गई। उसे गिरफ्तार कर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी पहचान गाजीपुर दिल्ली निवासी पिंटू उर्फ नेवला के रूप में हुई है।
घायल बदमाश का साथी मौके से फरार हो गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश के लिए कांबिंग कर रही है। नोएडा के एडीसीपी आशुतोष द्विवेदी ने बताया कि कोतवाली सेक्टर 24 पुलिस की टीम सोमवार रात को सेक्टर-57 रेड लाइट के पास गश्त कर रही थी।
तभी संदिग्ध बाइक सवार दो युवकों को रुकने का इशारा किया। इसके बाद बाइक सवार बदमाश भागने लगे तो पुलिस की टीम ने पीछा किया तब बदमाशों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी तो जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने फायरिंग की तो एक बदमाश के पैर में गोली लग गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया।




