“ठीक करने के लिए प्रतिबद्ध, सेवा के लिए समर्पित”
द्वारका जिला पुलिस ने लौटाए 270 से अधिक खोए/चोरी हुए मोबाइल

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की द्वारका जिला पुलिस ने एक बार फिर नागरिकों का विश्वास जीतते हुए 23 दिसंबर 2025 को 270 से अधिक खोए और चोरी हुए मोबाइल उनके असली मालिकों को लौटाकर सेवा और समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया। द्वारका जिला पुलिस की मॉनिटरिंग सेल ने अथक प्रयासों से 270 से अधिक मोबाइल बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे। इस अवसर पर डीसीपी द्वारका अंकित सिंह, आईपीएस की देखरेख में डीसीपी कार्यालय परिसर के कॉन्फ्रेंस हॉल में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त डीसीपी सौरभ चंद्र सहित वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और मॉनिटरिंग सेल के कर्मचारी उपस्थित रहे।
इस अभियान में एएसआई जय भगवान के नेतृत्व में बनी टीम के हेड कांस्टेबल ओंबीर, हेड कांस्टेबल राजबीर, हेड कांस्टेबल राजेश, हेड कांस्टेबल भजन पाल, हेड कांस्टेबल भजन पाल, कांस्टेबल अनिल कुमार, कांस्टेबल नरसिंह देव ने उल्लेखनीय कार्य किया।
इन सभी ने मिलकर खोए/चोरी हुए मोबाइलों को बरामद करने और उन्हें उनके मालिकों तक पहुँचाने की व्यवस्था सुनिश्चित की। कार्यक्रम में डीसीपी द्वारका ने मॉनिटरिंग सेल के कर्मचारियों को संबोधित करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की। उन्होंने भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित करने का आह्वान किया।
यह पहल द्वारका जिला पुलिस की कर्तव्यनिष्ठा और नागरिक सेवा के प्रति समर्पण को दर्शाती है। खोए/चोरी हुए मोबाइल लौटाकर पुलिस ने न केवल लोगों की परेशानी दूर की, बल्कि समाज में विश्वास और सुरक्षा की भावना को भी मजबूत किया।





