मुरादाबाद में दलित किशोरी से गैंगरेप, हाथ पर लिखा ‘ओम’ टैटू तेजाब से जला दिया

जबरन मांस खिलाने का आरोप, मामले में एक आरोपी सलमान गिरफ्तार

  • मुरादाबाद में नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्‍कर्म का मामला
  • आरोप है कि हाथ में बने ओम टैटू को तेजाब से जलाया गया
  • आरोपियों ने किशोरी को जबरन मांस खिलाया, 1 अरेस्‍ट

मुरादाबाद/उत्तर प्रदेश। मुरादाबाद में दलित किशोरी को कथित तौर पर अगवा कर प्रताड़ित किया गया और बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया। पुलिस ने बताया कि मामले में एक आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर लिया गया है। भगतपुर पुलिस थाने के प्रभारी संजय कुमार पंचाल ने बताया कि किशोरी के परिवार ने शिकायत की है कि पीड़िता को बंधक बनाए रखने के दौरान आरोपियों ने उसके हाथ पर बने ओम टैटू को तेजाब से जला दिया और उसे जबरन मांस खिलाया।पुलिस शिकायत के आधार पर सलमान, जुबैर, राशिद और आरिफ के खिलाफ पॉक्सो और एससी/एसटी एक्‍ट के तहत केस दर्ज किया है। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि दो जनवरी 2025 को उस समय किशोरी का अपहरण कर लिया गया जब वह दर्जी के पास जा रही थी। आरोपियों ने कथित तौर पर उसे एक कार में अगवा कर लिया और उसे नशीला पदार्थ देकर बेहोश कर दिया। नाबालिग को कथित तौर पर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा गया और उसके साथ बार-बार सामूहिक दुष्कर्म किया गया।
आरोपियों ने उसे और उसके परिवार को इस घटना के बारे में किसी को बताने पर कथित रूप से जान से मारने की धमकी भी दी। बाद में पीड़िता को भोजपुर इलाके में ले जाया गया और दूसरे कमरे में बंद कर दिया गया, जहां से वह भाग निकली और कुछ दिन पहले अपनी मौसी के घर लौट आई। लड़की के परिवार ने आरोप लगाया कि आरोपी उन्हें मामला वापस लेने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) कुंवर आकाश सिंह ने बताया कि आरोपी सलमान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button