गुजरात पुलिस ने सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कीर्ति पटेल को खतरनाक पासा एक्ट लगाकर जेल में किया बंद

अहमदाबाद/एजेंसी। गुजरात में अपने दबंग अंदाज के लिए सुर्खियों में रहने वाली सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर कीर्ति पटेल वडोदरा की सेंट्रल जेल में बंद है। गुजरात की सूरत पुलिस ने बीते दिनों इंस्टग्राम पर 1.3 मिलियन फॉलोअर रखने वाली कीर्ति पटेल के खिलाफ पासा (प्रिवेंशन ऑफ एंटी सोशल एक्टीविटीज) एक्ट की कार्रवाई की थी। कीर्ति पटेल को हाल ही में पासा एक्ट के तहत गिरफ्तार किया। उन पर लोगों को बदनाम करने, जबरन वसूली और दूसरी क्रिमिनल एक्टिविटीज में शामिल होने का आरोप है। कीर्ति पटेल के खिलाफ सूरत, गांधीनगर, पाटण, जूनागढ़ में मामले दर्ज हैं। कीर्ति पटेल को आखिरी बार अहमदाबाद से अरेस्ट किया गया था।
सूरत पुलिस द्वारा कीर्ति पटेल के खिलाफ पुलिस ने पासा एक्ट इसलिए लगाया है, क्योंकि कीर्ति पटेल कथित तौर पर अपनी क्रिमिनल एक्टिविटीज जारी रखे हुए थीं। पुलिस अधिकारियों का कहना है वह सोशल मीडिया पर धमकी भरे और गाली-गलौज वाले वीडियो बना रही थीं। जबकि वह पैसे वसूलने, पिछले अपराधों के लिए जमानत पर रिहा हुई थी। पुलिस का कहना है कि अधिकारियों ने तय किया कि उन्हें रोकने और पब्लिक ऑर्डर बनाए रखने के लिए नॉर्मल कानूनी प्रोसीजर काफी नहीं थे। इसलिए फिर पासा एक्ट की कार्रवाई की गई। पासा एक्ट के तहत अपराधी को गृह जनपद से दूर दूसरे जिले की जेल में रखा जाता है। पासा एक्ट लगने पर जमानत मिलने में दिक्कत होती है। इसमें 1 साल का वक्त लग जाता है।
गुजरात में पासा एक्ट, 1985 खतरनाक माने जाने वाले लोगों के लिए बनाया गया था। इनमें बूटलेगर (शराब तस्कर), ड्रग अपराधी, प्रॉपर्टी हड़पने वाले और साइबर क्रिमिनल शामिल हैं। यह एक्ट उनकी भी प्रिवेंटिव डिटेंशन की इजाजत देता है। जिनके बाहर रहने से पब्लिक सेफ्टी और ऑर्डर को बिगाड़ने का खतरा हो सकता है। ऐसे में उन्हें एंटी-सोशल और खतरनाक काम करने से रोकने के लिए एक्शन लिया जाता है। पासा के तहत गिरफ्तारी के बाद कीर्ति पटेल को वडोदरा सेंट्रल जेल भेज दिया गया।

10 महीने से फरार थी इंफ्लूएंसर Kirti Patel, Honey Trapping के आरोप में हुई  गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button