अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में अक्षय तृतीया पर्व पर निकाली गई भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा

श्रवण कुमार तिवारी,(फतेहपुर,उत्तर प्रदेश)। अक्षय तृतीया पर्व पर भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा जिले के अलग-अलग जगहों में निकाली गई तथा भक्तों द्वारा स्थान स्थान पर भगवान परशुराम जी का भव्य पूजन अर्चन कर आशीर्वाद ग्रहण किया गया है तथा उपस्थित सभी भक्तों को जलपान की भव्य व्यवस्था कराई गई। भगवान परशुराम की शोभायात्रा संपूर्ण जनमानस में साहस और शौर्यता का प्रतीक वन जनकल्याणकारी प्रेरणादाई साबित हुई है। लोगों का कहना है कि भगवान परशुराम जी ने हमेशा न्याय पर चलने की सीख दी है।जिसका सर्वसमाज में न्याय प्रिय सिद्धांत वादी विचार धारा का व्यक्ति बन अपने जीवन को सुखी एवं समृद्धिशाली बनाता है।

प्रखर वक्ताओं ने कहा कि ब्राह्मण सर्वसमाज का कल्याण करने वाला व्यक्ति हैं।जो सभी धर्म समाज के लिए हमेशा तैयार रहता है। ब्राह्मण को पृथ्वी का देवता माना जाता है। जिसके आशीर्वाद से सर्वसमाज की दिशा और दशा दोनों ही बदल जाती है। ब्राह्मण नैतिक मूल्यों की स्थापना हेतु सर्वसमाज का अनादिकाल से प्रेरणा श्रोत रहा है।जो आज भी जनहित में धरती पर रहकर समाज की सेवा कर रहा है। इस मौके पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button