नर्स के साथ सामूहिक दुष्कर्म का आरोपी दवा की दुकान का संचालक गिरफ्तार, भेजा जेल

The owner of the drug store accused of gang-raping a nurse has been arrested and sent to jail

हाथरस/उत्तर प्रदेश। हसायन कोतवाली क्षेत्र में निजी अस्पताल में कार्यरत रही नर्स के साथ हुए सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी दवा की दुकान के संचालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश किया। वहां से न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।
उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ जिले की निवासी एक विवाहिता नर्स ने करीब सवा दो साल पहले एक निजी अस्प्ताल में स्टाफ नर्स के रूप में काम किया था। आरोप है कि अस्पताल परिसर में संचालित एक दवा की दुकान के संचालक ने उसके साथ दुष्कर्म किया और उसके फोटो खींचकर व वीडियो बनाकर ब्लैक कर देह व्यापार कराया। पीड़िता ने एसपी को पत्र देकर शिकायत की थी।
एसपी के आदेश पर कोतवाली पुलिस ने पांच दिन पहले आरोपी दवा विक्रेता अनिल यादव, हॉस्पिटल संचालक सहित पांच नामजदों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। रिपोर्ट दर्ज होने के बाद कोतवाली प्रभारी अवधेश कुमार ने फॉरेसिंक टीम के सदस्यों के साथ निजी अस्पताल में पहुंचकर छानबीन की। अस्पताल भी तभी से बंद चल रहा है।
कोतवाली निरीक्षक ने बताया कि वह 24 जुलाई की दोपहर करीब साढ़े 12 बजे वह हमराहों के साथ पुरदिलनगर-हसायन मार्ग पर चेकिंग कर रहे थे, तभी गांव बपंडई के निकट नहर पुल पर आरोपी अनिल यादव को गिरफ्तार कर लिया। बाकी नामजदों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button