अनोखी चोरी: मुर्गी चोर डिजायर कार में भरकर ले जा रहा था 36 मुर्गियां

उन्नाव पुलिस ने एक को दबोचा, अन्य की तलाश जारी

उन्नाव/उत्तर प्रदेश। यूपी के उन्नाव में चोरी का एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। पुलिस ने एक मुर्गी चोर को पकड़ा है, जो अपनी स्वीफ्ट डिजायर कार की पिछली सीट और डिग्गी में भरकर मुर्गियों को बेचने के लिए कानपुर जा रहा था। पुलिस ने डिजायर कार की तलाशी के दौरान पिछली सीट और डिग्गी से चोरी की 36 मुर्गियां भी बरामद कर ली हैं।
जानकारी के मुताबिक, 17 दिसंबर को फतेहपुर थाना क्षेत्र के सुभाष नगर कस्बे के रहने वाले शरीफ ने पुलिस को एक सूचना दी थी जिसमें शरीफ ने बताया कि उसके मुर्गी फॉर्म से जाली काटकर 48 मुर्गियां चोरी हो गई हैं। शरीफ के मुताबिक चोरी की यह घटना तीन अज्ञात चोरों द्वारा अंजाम दी गई है । पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया है। जिसके फार्म से मुर्गी चोरी हुई उसके अनुसार इसके पहले भी उनके फार्म से मुर्गी चोरी हो चुकी है। लेकिन जब कई बार यह घटना हुई तब पुलिस को सूचना देनी पड़ी।
पुलिस ने जांच शुरू की और घटना में शामिल तीन में से एक युवक को मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर 36 मुर्गियां भी बरामद कर ली। बाकी दो अन्य चोरों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस प्रयासरत है। थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र कुमार ने बताया की गुरुवार को एक चोर को पकड़ लिया गया और जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button