अयोध्या में हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर जलाए गए 2100 दिए, महंत राजू दास भी रहे मौजूद

अयोध्या,(उत्तर प्रदेश)। अयोध्या के इतिहास के लिए आज का दिन बेहद ही महत्वपूर्ण है। आज 6 दिसंबर है और इसी दिन अयोध्या में विवादित ढांचे को गिराया गया था। इसके बाद से दो समुदायों के बीच तल्खी देखने को मिली। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण चल रहा है। इसके साथ ही अयोध्या में अब हिंदू मुस्लिम एकता भी साफ तौर पर देखने को मिलती है। हालांकि, राम मंदिर को लेकर जब तक सुप्रीम कोर्ट का फैसला नहीं आया था, तब तक आज के दिन अयोध्या में तनाव की स्थिति देखने को मिलती थी। लेकिन अब परिस्थितियों में बदलाव आया है। आज अयोध्या में हिंदू सुरक्षा सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में 2100 दिए जलाए गए हैं।

दिए जलाए जाने का कार्यक्रम अयोध्या के महत्वपूर्ण हनुमानगढ़ी मंदिर के मुख्य द्वार पर हुआ है। इस कार्यक्रम में हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास भी मौजूद रहे। इसके अलावा दोनों समुदायों के लोग भी इस दौरान मौजूद रहे। आपको बता दें कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण कार्य चल रहा है। धीरे-धीरे अब मंदिर आकार लेने लगा है। माना जा रहा है कि 2023 के आखिर तक मंदिर बनकर तैयार हो जाएगा। 2024 में इसे आम श्रद्धालुओं के लिए खोला जा सकता है। हालांकि, अयोध्या में आज भी सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। लेकिन दोनों ओर से शांति और सद्भाव की कामना की गई है। अयोध्या में आज ही के दिन विवादित ढांचे को गिराया गया था। आज 30 साल पूरे हो गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button