श्रीलंकाई नौसेना ने फिर की कार्रवाई, 21 मछुआरों को किया गिरफ्तार

कोलंबो/एजेंसी। श्रीलंकाई नौसेना ने अपने देश की समुद्री सीमा में मछली पकड़ रहे 21 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार कर लिया। मछुआरों को शनिवार को जाफना के पास से गिरफ्तार करने के बाद कांकेसनथुरै बंदरगाह ले जाया गया। नौसेना ने उनकी दो नौका भी जब्त कर ली है।
21 भारतीय मछुआरों के एक और जत्थे को श्रीलंकाई नौसेना ने कथित तौर पर अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा पार करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया। 16 मार्च को तमिलनाडु के मछुआरे मछली पकड़ने के लिए बंदरगाह से 500 से अधिक नावों में रवाना हुए। जब वे कचाथीवु और नेदुनथीवु के बीच पानी में मछली पकड़ रहे थे, तभी श्रीलंकाई नौसेना ने उन्हें घेर लिया। गिरफ्तार किए गए 21 मछुआरे इजराइल और अरोक्या सुगंधन की नावों पर थे। गिरफ्तार मछुआरों को फिर कांगेसंथुराई ले जाया गया और फिर मायिलेटी बंदरगाह पर मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया।
16 मार्च को तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने तमिल मछुआरों की लगातार गिरफ्तारियों पर चुप रहने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आलोचना की। भारत और श्रीलंका के बीच लंबे वक्त से मछुआरों का मुद्दा बना हुआ है। श्रीलंकाई नौसेना पाल्क स्ट्रैट में कई बार भारतीय मछुआरों पर फायरिंग भी कर चुकी है। तमिलनाडु और श्रीलंका के बीच स्थिति समुद्री पट्टी मछली के लिहाज से संपन्न क्षेत्र है और दोनों देशों के मछुआरे यहां मछली पकड़ने के लिए पहुंचते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button