गैंगस्टर नवीन बाली के नाम पर एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले शातिर गिरफ्तार

The vicious man who demanded a ransom of Rs 1 crore in the name of gangster Naveen Bali has been arrested

बाहरी दिल्ली। गैंगस्टर नवीन बाली के नाम पर कारोबारी से एक करोड़ की फिरौती मांगने वाले शातिर को आखिरकार पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। कारोबारी की शिकायत के बाद सचेत हुई उत्तरी-पश्चिमी जिला स्पेशल स्टाफ की पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन को सफल बनाया। शुरुआती जांच के बाद पुलिस ने बताया कि आरोपित ने पीड़ित कारोबारी के पार्टनर के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया था। आरोपित ने रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की दी थी।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने आरोपित से कारोबारी का मोबाइल नंबर एक कागज पर लिखा हुआ बरामद किया है। शातिर हरियाणा के जिला सोनीपत के गांव कुंडल का रहने वाला है। वह दिल्ली स्थित कई कंपनियों में नौकरी भी कर चुका है। सैलरी कम मिलने की वजह से वह कारोबारी के पार्टनर के साथ मिलकर वारदात का षड्यंत्र रचने लगा था। पुलिस अब आरोपित के बयान के आधार पर रंगदारी में शामिल पार्टनर की तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button