बेकाबू कार ने गाजियाबाद में महिला की ले ली जान

टक्कर मारने के बाद गाड़ी दीवार तोड़ती हुई नाले में घुसी

लोनी/गाजियाबाद। गाजियाबाद के लोनी कोतवाली क्षेत्र के सिरोली गांव में तेज रफ्तार कार ने महिला को टक्कर मारी। टक्कर मारने के बाद कार नाले में घुस गई। टक्कर लगने से महिला की मौत हो गई। लोगों ने कार चालक को पकड़ कर पुलिस के हवाले किया। मृतका के परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी।
सिरोली गांव में महेश परिवार के साथ रहते हैं। उनकी पत्नी उर्मिला (64) किसी काम से काम के मुख्य मार्ग पर गई थी। इस दौरान तेज रफ्तार कार ने उनकी पत्नी को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गई। टक्कर मारने के बाद कर चालक भागने की कोशिश करने लगा। इस दौरान कार दीवार तोड़ती हुई नाले में घुस गई। घटना के बाद आसपास के लोग एकत्रित हो गए।
लोगों ने पुलिस और महिला के परिजनों को घटना की जानकारी दी। सूचना पाकर परिजन मौके पर पहुंचे। महिला को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उपचार के दौरान महिला को मृत घोषित कर दिया। लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया। एसीपी लोनी सूर्यबली ने बताया कि कार को कब्जे में लेकर चालक को पकड़ लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button