बंदूक दिखा नाबालिग से चटवाए जूते, यौन उत्पीड़न भी किया

दिल्ली में शर्मसार करने वाली वारदात

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में मानवता को शर्मसार करने वाली वारदात सामने आई है, जहां 17 साल के एक युवक को बंदूक की नोक पर चार लोगों ने अपने जूते चाटने और अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने के लिए मजबूर किया। आरोपियों ने अपना दबदबा दिखाने के लिए ये शर्मनाक हरकत की।
यह घटना 4 सितंबर की देर रात की है। पीड़ित युवक जब अपने घर लौट रहा था, तभी आरोपी हरीश, पंकज उर्फ माया, आर्यन उर्फ मन्नू और अमन उर्फ हनी ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने उसे अपने पैरों से रौंदा और बंदूक की नोक पर अपने जूते चाटने के लिए मजबूर किया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका यौन शोषण भी किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।
दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। डीसीपी (क्राइम) सतीश कुमार ने बताया कि पीड़ित लड़के ने अपनी शिकायत में कहा है कि 4 सितंबर की देर रात जब वह घर लौट रहा था तो आरोपियों ने उसे रोक लिया। डीसीपी ने बताया, ‘आरोपियों ने उसे अपने पैरों से रदा और बंदूक की नोक पर अपने जूते चाटने के लिए मजबूर किया। उन्होंने उसका यौन शोषण भी किया और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया।’
पीड़ित की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ पॉक्सो एक्ट, बीएनएस एक्ट और आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया। डीसीपी ने कहा, ‘मामले की गंभीरता को देखते हुए क्राइम ब्रांच की टीमों को जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ने के निर्देश दिए गए।’ पुलिस को सूचना मिली कि हरीश भाटिया, पंकज भाटिया और उनके साथी पैसे लेने के लिए वृंदावन आने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने वृंदावन से चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि उनकी हरीश भाटिया के चचेरे भाई के गुट से रंजिश चल रही है। दोनों गुटों के बीच कई मामले दर्ज हैं। हाल ही में दो अलग-अलग घटनाओं में दूसरे गुट ने इस गिरोह के सदस्यों पर गोलियां चलाई थीं, जिसमें पीयूष और आर्यन घायल हो गए थे। आरोपियों ने बताया कि उन्होंने यह घटना इसलिए की क्योंकि वे दूसरा गुट से पिछड़ रहे थे और अपना दबदबा दिखाना चाहते थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button