मेरठ की सरधना कोतवाली में आग, कई पुलिसकर्मी झुलसे

मेरठ,(उत्तर प्रदेश)। मेरठ के सरधना में शनिवार देर शाम शार्ट सर्किट से लगी आग की चपेट में गैस सिलेंडर आ गया। सिलेंडर फटने से भीषण आग लग गई। आग ने कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया, जिसमें आग बुझाने में लगे चार सिपाही झुलस गए। थाने में मौजूद पुलिसकर्मियों ने भागकर अपनी जान बचाई। आग इतनी विकराल थी कि थाना परिसर में खड़ी गाड़ियां भी आग की चपेट में आ गईं।
आग की सूचना मिलने के 15 मिनट में ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, आग लगातार बढ़ती जा रही है। किसी तरह आग को काबू किया गया। शार्ट सर्किट से लगी आग किचन तक पहुंची और किचन में रखे गैस सिलेंडर में पकड़ ली। सिलेंडर फट गया। सिलेंडर फटने से आग विकराल हो गई। थाने में रखा रिकॉर्ड भी जल गया है।
एक दर्जन गाड़ियों ने पाया काबू
मौके पर फायर बिग्रेड की 12 गाड़ियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की। काफी देर के प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। आग की सूचना मिलने पर मौके पर एसएसपी सहित अन्य अधिकारी आ गए हैं। घायल हुए चारों सिपाहियों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
स्विच बोर्ड से लगी आग
एसएसपी रोहित सिंह सजवान ने बताया कि थाना सरधना में आग लगी है। प्रत्यक्षदर्शी पुलिसकर्मी ने बताया है कि स्विच बोर्ड में अचानक शार्ट-सर्किट हो गया। वहीं, पास में बरामदे में मेस है। वहां पर खाना बन रहा था। आग ने सिलेंडर की पाइप को पकड़ लिया। इसके बाद धमाका हो गया। पूरे थाना परिसर में आग लग गई। वहां मौजूद पुलिस कर्मियों ने भागकर जान बचाई। इसमें चार पुलिस कर्मी झुलस गए हैं। दो की हालत गंभीर है। उनके हाथ और चेहरे जल गए हैं। उनको प्राथमिक उपचार के बाद मेरठ मेडिकल कॉलेज भेजा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button