झारखंड में आदिवासी युवती से मुस्लिम समुदाय के युवक ने किया रेप,गर्भ में मिला मृत भ्रूण

गोड्डा,(झारखंड)। झारखंड में आदिवासी लड़कियां सुरक्षित नहीं रह गई हैं। संताल परगना से इन दिनों लगातार आदिवासी और हिंदू बेटियों के साथ अत्याचार के मामले सामने आ रहे हैं। दुमका जिले के बाद अब गोड्डा जिले से सामने आया है। यहां एक आदिवासी युवती ने मुस्लिम समुदाय के युवक पर दुष्कर्म करने और जान से मरने की धमकी देने का मामला दर्ज कराया है। मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।झारखंड के संताल परगना स्थित गोड्डा जिले का है, जहां से एक आदिवासी युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है।

आदिवासी युवती से दुष्कर्म करने का आरोपी उसी के गांव का रहने वाला अकरम है। पीड़िता के थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद आरोपी युवक अकरम को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता के अनुसार, जब वह 15 साल की थी तब से ही अकरम उसका पीछा करता था। बीते दिनों जब वह घर में अकेला थी, तब मौका देख अकरम ने उसके साथ दुष्कर्म किया था। किसी को इस बारे में बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। अकरम पर आदिवासी युवती ने गर्भवती होने पर गर्भपात की दवा भी खिलाने का भी आरोप लगाया है। युवती ने बताया कि आरोपी युवक अकरम उस पर धर्म परिवर्तन करने का भी दबाव बनाता था।
थाने में शिकायत दर्ज होने के बाद जब युवती को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल लाया गया तो डॉक्टरों ने बताया कि युवती के गर्भाशय में 2 महीने का मृत भ्रूण है। इसके बाद डॉक्टरों की टीम ने मृत भ्रूण को ऑपरेशन कर बाहर निकाला।वहीं गोड्डा के एसपी नाथू सिंह मीणा ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही मामला दर्ज कर अभियुक्त अकरम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।पीड़िता की मेडिकल जांच करा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
सदर अस्पताल की डॉक्टर प्रभा रानी ने बताया कि एक रेप पीड़ित मेडिकल के लिए आई थी, जिसके बाद पाया गया कि वो गर्भ धारण कर चुकी हैं। अल्ट्रासाउंड कराया गया तो पता चला कि गर्भ 2 महीने का था। शिशु गर्भ में ही मर चुका हैं। उन्होंने पीड़ित लड़की का हवाला देते हुए बताया कि, लड़के ने उसे दवा खिलाई थी। इस वजह से ये हुआ है। फिलहाल मृत गर्भ को बाहर निकला दिया गया है। उसे डीएनए टेस्ट के लिए भी भेजा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button