फतेहपुर में ट्रैक्टर-कार की जोरदार भिड़ंत, दामाद और ससुर की मौत, किशोर गंभीर घायल, अस्पताल में भर्ती

फतेहपुर/उत्तर प्रदेश। असोथर थाना क्षेत्र में शादी समारोह में शामिल होने दो लोगों की कार-ट्रैक्टर भिड़ंत में मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और घायल का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। फतेहपुर जिले के असोथर थाना क्षेत्र में मर्का रोड पर सिंधुतारा गांव के पास बृहस्पतिवार स्विफ्ट डिजायर व ट्रैक्टर की टक्कर हो गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और एक किशोर घायल हो गया। घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद पर परिजनों ने हंगामा काटा। दिवंगत पंजाब प्रांत के लुधियाना निवासी सतीश (28) व उसका ससुर राजकुमार (47) थे। घायल मोहित(13) है। सतीश अपनी बुआ के घर शादी समारोह में शामिल होने असोथर थाने के जरौली गांव आए थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।




