सांसद मनोज तिवारी ने डीडीए अधिकारियों के साथ नंद नगरी डिस्ट्रिक्ट पार्क का किया दौरा

नई दिल्ली। उत्तर पूर्वी दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी ने डीडीए अधिकारियों के साथ डिस्ट्रिक्ट पार्क नंद नगरी का दौरा किया और खेल का मैदान दुरुस्त करने के निर्देश दिए।पांच जुलाई से सांसद खेल महोत्सव का आयोजन इसी पार्क में होना है। इस दौरान मैदान पर खेल रहे कुछ बच्चों के साथ उन्होंने क्रिकेट में भी हाथ आजमाए और एक ओवर बैटिंग की।

इस अवसर पर उद्यान विभाग के उपनिदेशक विजेंद्र कुमार अतिरिक्त निदेशक एवं सहायक अभियंता कंवरपाल उत्तर पूर्वी जिले के उपाध्यक्ष आनंद त्रिवेदी आयोजन के लिए बनाई गई खेल समिति के पदाधिकारी अश्वनी शर्मा गंगाराम माहोर तेज प्रकाश आर डी शर्मा मंडल अध्यक्ष शेर बहादुर भाजपा नेता वीरेंद्र खंडेलवाल सहित कई पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि इस मैदान पर पहले भी कई बार खेल प्रतियोगिता का आयोजन कर चुका हूं और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर खेल महोत्सव का आयोजन कर गली-गली में छुपी खेल प्रतिभाओं को निखारना हमारा मकसद है।आगामी पांच जुलाई से कई प्रकार के खेलों का आयोजन इसी मैदान पर होगा जिसमें खेल प्रतिभाओं का मनोबल बढ़ाने के लिए प्रशासनिक अधिकारी नेता एवं पार्टी के पदाधिकारी मैदान पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे और शामिल युवाओं को हौसला देंगे।

उन्होंने कहा कि खेल प्रतियोगिता और क्षेत्रीय निवासियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पार्क के फुटपाथ ठीक किए जाएंगे। पार्किंग एरिया मरम्मत किया जाएगा और जलभराव की समस्या को देखते हुए दो जगह वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाया जाएगा तथा पार्क की टूटी बाउंड्री की भी मरम्मत की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button