थाना परिसर में महिला ने पंखे से फंदा लगाकर की आत्महत्या

नोएडा। कोतवाली सेक्टर-39 परिसर के क्वार्टर में रहने वाली महिला कांस्टेबल की देवरानी ने घर में पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शुक्रवार रात हुई घटना के बाद कोतवाली पुलिस ने मृतका के परिजनों ने उसके पति के खिलाफ पुलिस से शिकायत की है।
उत्तर प्रदेश पुलिस में तैनात महिला कांस्टेबल सोनिया कोतवाली सेक्टर-39 में बने स्टाफ क्वार्टर में रहती हैं। वर्तमान में वह मथुरा अटैच हैं। सोनिया का देवर देवेंद्र अपनी पत्नी रचना (31) के साथ स्टाफ क्वाटर में रहता है। शुक्रवार रात रचना ने अपने घर पर पंखे से फंदा लगा कर जान दे दी। इस मामले में मृतका के परिजनों ने देवेंद्र पर कई आरोप लगाते हुए पुलिस से शिकायत की है। बताया जाता है कि रचना अपने पति से परेशान थी और देवेंद्र दूसरी शादी की चाहत में तलाक लेना चाह रहा था। इससे रचना काफी तनाव में थी। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रहकर मामले की जांच कर रही है। रचना सेक्टर-63 स्थित एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करती थी।




