आगरा में हेलमेट लगाकर ऑटो रिक्शा चला रहा ड्राइवर

आगरा/उत्तर प्रदेश। आगरा में एक ऑटो चालक को हेलमेट पहनकर ऑटो चलाना पड़ रहा है। इसकी वजह ये है कि उसका बिना हेलमेट ऑटो चलाने पर 1000 हजार रुपये का चालान हो गया। इस वजह है वह ऑटो में हेलमेट पहनता है। हेलमेट पहनकर ऑटो चलाने वाले बलराम का फोटो वीडियो इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस पर यातायात पुलिस का कहना है कि उन्होंने बलराल नाम के ऑटो चालक कोई चालान नहीं किया है। ना ही सीसीटीवी कैमरे से उसका चालान हुआ है। जबकि बलराम के मोबाइल पर चालान होने का मैसेज आया है।
थाना सिकंदरा के ककरैठा क्षेत्र के रहने वाले बलराम ऑटो चलाते हैं। बलराम ने बताया कि शुक्रवार को वह जयपुर हाउस से सवारी बैठाकर पीलीपोखर गया था। वहां उसने रास्ते में टेड़ी बगिया पर सवारी के लिए फूल मालाएं खरीदी थी। तभी एक ट्रैफिक पुलिसकर्मी उसे पकड़कर चौकी ले गए। वहां उससे होम गार्ड ने सुविधा शुल्क लेकर छोड़ दिया।
कुछ ही देर बाद उसके मोबाइल पर चालान का मैसेज आया। जिसके देखकर उसके होश उड़ गए। हेलमेट नहीं पहनने पर उसका एक हजार का चालान किया गया था। जिसकी शिकायत करने के लिए वह वापस चौकी पर गया और पुलिस को मैजेस दिखाया तो सुविधा शुल्क के लिए दिए गए पैसे वापस लौटा दिए। यातायात पुलिस बलराम के ऑटो के नंबर से किसी भी चालान को लेकर इनकार कर रही है। एसीपी ट्रैफिक अरीब अहमद ने बताया कि ट्रैफिक पुलिस चालान एप पर 15 और 16 मार्च में उसका कोई चालान नहीं दिखा है। स्मार्ट सिटी कैमरे से भी कोई चालान नहीं हुआ है। हो सकता है कि उसने किसी प्राइवेट एप पर अपना चालान देखा होगा। यातायात पुलिस से उसका कोई चालान नहीं मिला है।
ट्रैफिक पुलिस बलराम के फोटो को सोशल मीडिया पर देखकर हैरत में पड़ गई है। पुलिस पूछ रही है जब कोई चालान ही नहीं हुआ तो हेलमेट पहनकर ऑटो चलाने की सलाह किसने दी। बहरहाल बलराम को हेलमेट पहनकर ऑटो चलाने का फोटो और वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button