एक घर में 14 घंटे में लग गया सांपों का ढेर, रातभर नहीं सोया परिवार, सपेरे ने नागिन को जिंदा पकड़ा

A house was filled with snakes in 14 hours, the family did not sleep the whole night, the snake charmer caught the female snake alive

ललितपुर/उत्तर प्रदेश। ललितपुर जिले के एक घर में एक के बाद एक चौदह सांप निकले। पंद्रह सांपों को मार दिया गया, एक सांप को सपेरे ने जिंदा पकड़ लिया। सपेरा ने बताया कि पकड़ा गया सांप छोटी नागिन है।
कोतवाली महरौनी के ग्राम पडवां निवासी जगदीश कुशवाहा खेत पर बने मकान में अपने परिवार सहित रहते हैं। मंगलवार की शाम को उसके घर में एक सांप निकला, जिसे मार दिया गया। इसके बाद रात करीब साढ़े दस बजे तक एक के बाद एक 15 सांप निकले। जिससे परिजन दहशत में आ गए।
सांपों की दहशत का आलम यह था कि पूरा परिवार रात भर सो नहीं पाया और जागकर रात गुजारी। बुधवार की सुबह घर वाले सामान्य हो पाते कि एक और सांप निकल आया। इस पर परिजनों ने सपेरे को बुलाया। सपेरे ने कड़ी मशक्कत के बाद उक्त सांप को पकड़ा।
सपेरे ने बताया कि पकड़ा गया सांप नागिन है, जोकि काफी जहरीली होती है। पकड़े गए सांप को सपेरे ने गांव से बाहर जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया है। घर में चौदह घंटे में सोलह निकलने को लेकर लोगों में तरह-तरह की चर्चाए हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button