गाजियाबाद में गोवंश हित में आस्था मां ने डीएम ऑफिस पर आमरण अनशन की दी चेतावनी

गाजियाबाद ब्यूरो। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार गौरक्षा और गौसेवा के कितने भी दावे कर ले लेकिन उनके अधिकारी ही दावों की पोल खोलते नजर आ रहे हैं। गोवंश चारा-पानी व इलाज के अभाव में आए दिन मर रहे है। मगर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की तरफ से अब तक समाधान के लिए कोई प्रयास शुरू नहीं हो सके है। इस संबंध में गो संरक्षण को लेकर गो सेवक आस्था मां ने गाजियाबाद डीएम ऑफिस पर आमरण अनशन करने की चेतावनी दी है। आस्था मां ने कहा कि कोई फर्क नहीं पड़ता मुझे मौत भी आ जाए, मेरी गोमाता बची चाहिए। आस्था मां ने कहा कि गो हितों की अनदेखी और गोवंश की सड़कों पर हादसों में दर्दनाक मौत हो रही है।

लंपी रोग से कई पशु तड़फ-तड़फ कर मर रहे हैं। लेकिन सरकार और प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा है। इसमें चलते आमरण अनशन करने का फैसला लिया गया है।तीसरी बार गोवंश हित में जिलाधिकारी गाजियाबाद को प्रेषित ज्ञापन एसडीएम हिमांशु वर्मा को सौंपा।आस्था मां ने कहा कि यदि शीघ्र ही कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया तो मजबूरन आमरण अनशन करना पड़ेगा। इसकी जिम्मेवारी प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की होगी। गो संरक्षण को लेकर एसडीएम हिमांशु वर्मा विशेष वार्तालाप भी हुई।एसडीएम ने इस संबंध में  सभी गो भक्तों को शीघ्र कार्यवाही करने का आश्वासन दिया।इस अवसर आस्था मां के साथ कई गौसेवक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button