अमेरिका में नाबालिग के खिलाफ यौन अपराधों के आरोप में सांता क्लॉस गिरफ्तार

अमेरिका में 75 वर्षीय सांता क्लॉज नाम के व्यक्ति को नाबालिग के खिलाफ यौन अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

वाशिंगटन/एजेंसी। अमेरिका में सांता क्लॉज नाम के एक व्यक्ति को एक नाबालिग के खिलाफ कथित यौन अपराधों के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। 75 वर्षीय इस व्यक्ति ने कानूनी रूप से अपना नाम बदलकर सांता क्लॉज रख लिया था। उसे एक स्टिंग ऑपरेशन में पकड़ा गया, जहां उसे लगा कि वह एक डेटिंग ऐप के जरिए 15 साल के लड़के से संपर्क कर रहा है।
न्यू ऑरलियन्स के उपनगर केनर की पुलिस द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है कि क्लॉज ने एप के जरिए जिस लड़के से संपर्क किया था, वह वास्तव में एक अंडरकवर पुलिस अधिकारी था।
केनर पुलिस विभाग के अनुसार, खुद को सांता क्लॉज के रूप में पेश करने वाले इस संदिग्ध ने ऑनलाइन आपत्तिजनक बातचीत की और अपनी नग्न तस्वीरें भेजीं। इसके बाद वह न्यू ऑरलियन्स के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास केनर में पहले से तय की गई जगह पर मिलने के लिए पहुंच गया। वहां उसे बिना किसी हंगामे के तुरंत हिरासत में ले लिया गया।
द गार्जियन के अनुसार, एजेंसी के पुलिस प्रमुख कीथ कॉनले ने को बताया कि संदिग्ध व्यक्ति क्रिसमस वाले सांता क्लॉज का रूप धारण करता है और उसने छोटे बच्चों के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई हैं। बच्चों के सांता के साथ तस्वीरें खिंचवाने की आम परंपरा का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि यह माता-पिता और अभिभावकों के लिए सतर्क करने वाली घटना है।
इस संदिग्ध का पुराना कानूनी नाम जॉर्ज क्विगली था। न्यू ऑरलियन्स जाने से पहले वह टेक्सास में रहता था। अब उस पर कंप्यूटर की मदद से एक नाबालिग को अवैध रूप से फुसलाने और एक किशोर के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप लगाए गए हैं।
सांता क्लॉज नाम का यह व्यक्ति उस बहु-एजेंसी स्टिंग ऑपरेशन के दौरान गिरफ्तार किए गए 11 लोगों में से एक था। इसके अलावा पुलिस ने 10 अन्य संदिग्धों के खिलाफ भी गिरफ्तारी वारंट प्राप्त किए हैं, जिन्हें फिलहाल हिरासत में नहीं लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button