सीलमपुर में नशा मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

उत्तर पूर्वी दिल्ली। दिल्ली पुलिस की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) द्वारा नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उत्तर पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर के जे.जे. क्लस्टर क्षेत्र में 10 जून 2026 को एक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के करीब 35 से 40 स्थानीय निवासियों और आम नागरिकों ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
इस दौरान उपस्थित लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई और बताया गया कि मादक पदार्थों का सेवन व्यक्ति के स्वास्थ्य, परिवार और समाज पर गंभीर असर डालता है। कार्यक्रम में पोस्टर, पंपलेट और संवादात्मक सत्रों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया तथा नशे के खिलाफ जनभागीदारी बढ़ाने का आह्वान किया गया। पुलिस अधिकारियों ने नागरिकों से अपील की कि यदि उन्हें कहीं भी नशीले पदार्थों की बिक्री, तस्करी या सेवन से संबंधित कोई जानकारी मिलती है तो वे तुरंत एएनटीएफ, स्थानीय पुलिस या राष्ट्रीय हेल्पलाइन ‘मानस-1933’ पर सूचना दें। साथ ही यह भी आश्वासन दिया गया कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों को जागरूकता पंपलेट वितरित किए गए और सभी से सुरक्षित व नशा मुक्त दिल्ली बनाने में सहयोग करने की अपील की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button