थाने में हुई वाहनों की नीलामी, खरीदारों ने लाखों में लगाई बोली; लावारिस और जब्त वाहन थे शामिल

हापुड़ के थाना देहात परिसर में लंबित वाहन निस्तारण अभियान के तहत शुक्रवार को लावारिस और जब्त वाहनों की नीलामी की गई।

हापुड़/उत्तर प्रदेश। हापुड़ जिले में चलाए जा रहे लंबित वाहन निस्तारण अभियान के तहत शुक्रवार को थाना देहात परिसर में वर्ष 2021, 2024 और 2025 के विभिन्न अभियोगों से संबंधित लावारिस, सीजशुदा एवं लंबित वाहनों की नीलामी कर उनका निस्तारण कराया गया। नीलामी प्रक्रिया पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में नियमानुसार संपन्न कराई गई।
पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि इस अभियान के दौरान थाना परिसर में लंबे समय से खड़े वाहनों को चिन्हित कर उनकी नीलामी की कार्रवाई की गई। नीलामी में कुल 9 वाहनों को शामिल किया गया, जिनमें पांच दोपहिया वाहन, तीन चार पहिया वाहन और एक तीन पहिया वाहन शामिल रहा।
नीलामी प्रक्रिया के दौरान विभिन्न बोलीदाताओं ने भाग लिया और वाहनों के लिए बोली लगाई। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सभी वाहनों की पारदर्शी तरीके से नीलामी कराई गई, जिसमें सर्वाधिक बोली चार लाख 58 हजार 40 रुपये प्राप्त हुई। इसके बाद नियमानुसार आगे की प्रक्रिया पूरी कराई गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button