कॉल करते ही 5जी हो गायब तो तुरंत ऑन करें यह सेटिंग और पाएं सुपरफास्ट स्पीड

जब VoNR बंद रहता है, तो फोन कॉल के समय 4G नेटवर्क पर स्विच कर देता है। इसका मतलब है कि इंटरनेट भी 4G पर आ जाता है। यही कारण है कि कॉल के दौरान स्पीड कम हो जाती है या कभी-कभी इंटरनेट काम ही नहीं करता। VoNR ऑन करने से यह समस्या खत्म हो जाती है और आपका फोन लगातार 5G नेटवर्क से जुड़ा रहता है।

Fix 5G Dropping To 4G During Calls: क्या आपके फोन पर भी कॉल के समय 5G गायब हो जाता है? उस दौरान या तो इंटरनेट उपलब्ध ही नहीं होता या फिर 4G पर जंप कर जाता है। ऐसा है, तो आप प्योर यानी शुद्ध 5G का इस्तेमाल ही नहीं कर रहे। दरअसल अभी तक आप 4G या 5G का इस्तेमाल सिर्फ इंटरनेट इस्तेमाल करने के लिए करते थे और कॉल्स 4G या 4G LTE के जरिए हो रहीं थी। वहीं अब अगर आप चाहें, तो VoNR सेटिंग्स के जरिए कॉल्स को भी पूरी तरह से 5G क्वालिटी पर शिफ्ट कर सकते हैं। इसके बाद कॉल्स के दौरान 5G गायब होने या इंटरनेट के 4G पर जंप करने की समस्या पूरी तरह से खत्म हो जाएगी।
VoNR का सबसे बड़ा फायदा है कि इस सेटिंग को ऑन करने के बाद आपके कॉल्स पूरी तरह से शुद्ध 5G नेटवर्क पर शिफ्ट हो जाएंगे और उनकी क्वालिटी भी पहले के मुकाबले बेहतर हो जाएगी।
इसके अलावा कॉल्स कनेक्ट होने में लगने वाला समय और घर के अंदर और बाहर कनेक्टिविटी भी बेहतर हो जाएगी।क्या है VoNR सेटिंग?
VoNR यानी कि Voice over New Radio वो टेक्नोलॉजी है, जिसमें 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करते हुए वॉयस कॉल की जाती हैं। इसे खास तौर पर 5G इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए बनाया गया है। 5G नेटवर्क का इस्तेमाल करने की वजह से कॉल के दौरान फोन 4G नेटवर्क पर शिफ्ट नहीं होता। इससे कॉल कनेक्ट होने की स्पीड भी काफी सुधर जाती है। इसके अलावा कॉल में आवाज की क्वालिटी भी बेहद स्पष्ट और साफ हो जाती है। इसे आप शुद्ध 5G अनुभव के तौर पर समझ सकते हैं।
इसका दूसरा बड़ा फायदा है कि इसके साथ आप कॉल के दौरान भी 5G इंटरनेट इस्तेमाल कर सकते हैं। आमतौर पर कॉल के दौरान इंटरनेट इस्तेमाल नहीं किया जा सकता, बशर्ते आप WiFi से कनेक्ट हों या फोन में एक और सिम हो जिस पर इंटरनेट चालू हो।
एंड्रॉयड फोन्स पर कैसे शुरू करें VoNR?
एंड्रॉयड स्मार्टफोन्स पर VoNR सेटिंग शुरू करने के लिए सबसे पहले फोन की सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद Connections या Network & Internet के ऑप्शन पर क्लिक करें। अब SIM Card & Mobile Networks या Mobile Network को चुनें।
इसके बाद उस 5G सिम को चुनें जिस पर आप VoNR शुरू करना चाहते हैं और Preferred Network Type में 5G (Auto) को चुन लें।
नीचे की ओर स्क्रॉल करें और जहां VoNR का ऑप्शन दिखे उसे ऑन कर दें। इसके बाद एक बार फोन को रीस्टार्ट जरूर कर लें। इसके लिए आपको iPhone की सेटिंग्स में जाना होगा। वहां Mobile Service पर टैप करें। इसके बाद Voice & Data के विकल्प पर क्लिक करें। यह चेक कर लें कि 5G On या 5G Auto चुना गया हो। अब इसी स्क्रीन पर नीचे आपको VoNR या 5G Stand Alone का ऑप्शन दिखेगा, उसे On कर दें।
ध्यान रखने वाली बातें
ध्यान रखे कि VoNR सर्विस जाहिर तौर पर सिर्फ 5G फोन और उन इलाकों में उपलब्ध होगी, जहां 5G सर्विस उपलब्ध है।
इसके अलावा फिलहाल यह सर्विस Jio और Airtel के ग्राहकों के लिए उपलब्ध है। ऐसे में आप अगर इन नेटवर्क प्रोवाइडर्स के सिम इस्तेमाल करते हैं, तो ही VoNR का फायदा उठा सकते हैं।
इसके साथ-साथ आपके फोन नंबर पर एक एक्टिव रिचार्ज होना जरूरी है, ताकि आप सर्विस को एक्टिव और इस्तेमाल कर पाएं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button