पाकिस्तान की लेडी डॉन पिंकी,पुलिस ने डर से नहीं पहनाई हथकड़ी, जज ने भी रिमांड से किया इनकार
कराची की कुख्यात लेडी डॉन अनमोल उर्फ 'पिंकी' को गिरफ्तार किया गया, लेकिन पुलिस ने डर के कारण उसे हथकड़ी नहीं पहनाई और कोर्ट ने भी रिमांड पर नहीं भेजा।

कराची/एजेंसी। पाकिस्तान के कराची में करोड़ों रुपये का ड्रग साम्राज्य चलाने वाली कुख्यात लेडी डॉन अनमोल उर्फ ‘पिंकी’ को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, लेकिन उसका खौफ इस कदर फैला हुआ है कि डर के कारण पुलिस उसे हथकड़ी नहीं पहना पाई। यही नहीं कोर्ट में पेश किए जाने के बाद जज ने पिंकी को पुलिस रिमांड पर भी नहीं भेजा।
कराची की लेडी डॉन और ड्रग्स क्वीन कहे जाने वाली अनमोल उर्फ पिंकी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिस वाले उसे कोर्ट में पेशी के दौरान वीआईपी ट्रीटमेंट देते नजर आते हैं। पिंकी हाथ में पानी की बोतल और आंखों पर सनग्लासेस लगाए बिना हथकड़ी के घूमती नजर आ रही है।
गिरफ्तारी के बाद भी नहीं पहनाई गई हथकड़ी
दरअसल, ड्रग्स क्वीन कहे जाने वाली अनमोल उर्फ पिंकी को पाकिस्तान पुलिस ने एक ऑपरेशन के दौरान अनमोल उर्फ पिंकी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद उसे जब कोर्ट में पेशी के लिए पुलिस ले जा रही थी, तब वह हाथ में बिना हथकड़ी पहने जा रही थी। कोर्ट में पेशी पर ले जाने के दौरान कराची पुलिस के जवान पिंकी के पीछे-पीछे चल रहे थे।
डर की वजह से पुलिस ने नहीं पहनाई हथकड़ी
पुलिस पर आरोप है कि वह पिंकी के डर से उसे हथकड़ी नहीं पहनाई। यही नहीं कोर्ट में पेशी के बाद जज ने भी पिंकी को पुलिस रिमांड पर नहीं भेजा। बिना हथकड़ी पहने कोर्ट में पेशी का वीडियो वायरल होने के बाद जहां 3 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है। कराची पुलिस के अधीक्षक का कहना है कि इस मामले की जांच की जा रही है और आगे आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
ड्रग्स क्वीन कहे जाने वाली पिंकी का जन्म बलूचिस्तान में हुआ और वह वर्तमान में करारी में रहती है। वह 2009 से ही ड्रग्स तस्करी के धंधे में एक्टिव है। वर्तमान में पिंकी इस ड्रग्स गिरोह की सरगना है। इसके खिलाफ कराची में 10 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। उसके खिलाफ कई बार गिरफ्तारी वारंट भी जारी हो चुका है, लेकिन पुलिस उसे कभी गिरफ्तार नहीं कर पाई थी।
जानकारी के मुताबिक, 31 वर्षीय पिंकी एक समय मॉडलिंग की दुनिया में जाना चाहती थी, लेकिन अमीरों की पार्टियों में आने-जाने के कारण उसे ड्रग्स की लत लग गई और वह खुद इस ड्रग्स तस्करी में शामिल हो गई। पिंकी अवैध रूप से ‘क्वीन मैडम पिंकी’ नाम से एक कंपनी भी चलाती है। जिसके जरिए वह ब्लैक बनी को व्हाइट करती है।




