पंजाब के फिरोजपुर में भीषण सड़क हादसा, दो गाड़ियों के बीच जोरदार भिड़ंत, चार पुलिसकर्मियों समेत छह घायल

फिरोजपुर/पंजाब। पंजाब के फिरोजपुर में मोगा रोड पर स्थित गांव प्यारेआना के पास एक दर्दनाक सड़क हादसा होने की खबर मिली है। यहां सड़क सुरक्षा फोर्स (SSF) की गाड़ी और एक स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार भिड़ंत हो गई। इस भीषण टक्कर में 4 पुलिसकर्मियों सहित कुल 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हादसे इतना भयावह था कि गाड़ियों के परखच्चे उड़ गए। फोटो से अंदेशा लगाया जा सकता है कि वाहनों की रफ्तार काफी तेज रही होगी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कि आवाज दूर तक सुनाई दी, जिसे सुनकर आसपास के लोग तुरंत मदद के लिए मौके पर पहुंचे।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से गाड़ियों में फंसे घायल पुलिसकर्मियों और स्कॉर्पियो सवारों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उनका उपचार जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button